- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कैसे बनाये ब्रोकली की...

x
ब्रोकली (Broccoli) एक विदेशी सब्जी है। जिसे सबसे पहले इटली में खाई जाने लगी लेकिन आज भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में ब्रोकली बहुत उगाई जाती है। भारत में ब्रोकली (Broccoli) को हरी गोभी, या विदेशी गोभी के नाम से भी जाना जाता है। ब्रोकली (Broccoli) एक बहुत ही पौष्टिक सब्जी है। ब्रोकली में विटामिन सी, विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली एन्टीकैंसर और एन्टी ऑक्सीडेंट होती है। ब्रोकली ब्लड शुगर को सामान्य बनाये रखती है ब्रोकली की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है। ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) को आप अपने अनुसार सुखी या तरी दोनों तरह से ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ब्रोकली की सब्जी बनाने की विधि। (Broccoli sabzi recipe)
आवश्यक सामग्री || Ingredients for Broccoli sabzi recipe
ब्रोकली - 500 ग्राम
आलू - 3 से 4
टमाटर - 1
प्याज - 1
हरी मिर्च - 2
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चम्मच
यह जरूर पढ़ें :-
ठंड के मौसम में दिल और दिमाग को तरोताजा रखे ये अखरोट का हलवा।
बनाने की विधि || How to make Broccoli sabzi recipe
ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को धोकर छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
इसके बाद कटी ब्रोकली को हल्के गर्म पानी मे आधे घंटे के लिए भीगोकर रख दीजिए।
तय समय के बाद ब्रोकली को पानी से निकाल कर साफ पानी से धो लीजिए।
आलू को छीलकर छोटे टुकड़ो में काट लें, प्याज और हरी मिर्च को एक दम बारीक काट लीजिए।
एक पैन में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में हींग और जीरे का तड़का लगाए।
तैयार तड़के में बारीक कटी प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनने के बाद बारीक कटी हरी और टमाटर को डालकर मिक्स कीजिए।
टमाटर को लगातार चलाते हुए लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिक्स कीजिए।
इन सभी मसालो को तब तक भूने जब तेल अलग निकलने इसके बाद ब्रोकली और आलू डालकर मसाले में मिलाइए।
इसके बाद ब्रोकली की सब्जी में आधा कप पानी डालकर ब्रोकली को ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए।
जब आलू और ब्रोकली पूरी तरह से पक जाए और ब्रोकली की सब्जी का सारा पानी भी सुख जाए तब गैस बंद कर दीजिए और ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) में गरम मसाला मिक्स करके 5 मिनट के लिए पैन का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) बनकर तैयार है, ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) को दही रोटी, सादा पराठा के साथ परोसें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story