- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कमर और पैर में जकड़न...
लाइफ स्टाइल
कमर और पैर में जकड़न के समस्या से कैसे पाए निजात
Apurva Srivastav
23 April 2023 2:50 PM GMT

x
कई बार हमारे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण हमें बहुत तेज दर्द महसूस होता हैं। इसके अलावा मांसपेशियों में खिंचाव होने पर कई बार अंगों में सूजन भी आ जाती हैं। इस समस्या कारण तंत्रिकाएं (नर्व्स) हो सकती हैं। तंत्रिकाएं हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि इन्हीं के माध्यम से रक्त शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचता हैं। बहुत से लोगों को सुबह के वक्त कमर और पैर में जकड़न पड़ जाती है और असहनीय दर्द भी होता हैं। लेकिन आयुर्वेद में बताए गए कुछ घरेलू नुस्खे नियमित तौर पर किए जाए तो इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं।
1. अगर आपको सुबह के समय पैरों में जकड़न होती है यानी पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द महसूस होता हैं तो आपको नियमित रूप से स्नान करने से पहले हल्की धूप में बैठ कर सरसों के तेल से पैरों की मालिस करनी चाहिए। इससे पैरों में होने वाले मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या जल्द ही दूर होगी। इसके अलावा सरसों के तेल से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी मसाज करने काफी लाभदायक सिद्ध होता है।
2. नारियल का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। शरीर में जकड़न होने पर या शरीर के किसी अंग में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सूजन आ जाए तो नियमित रूप से नारियल के तेल से पूरे शरीर की मसाज करें और कुछ दिनों तक नारियल के तेल में बनी सब्जी का सेवन करें या सूखा नारियल का सेवन करें। इस उपाय से शरीर में होने वाली जकड़न की समस्या कभी नहीं होगी।
3. आयुर्वेद में बताए गए नुस्खे 100 प्रतिशत शरीर को लाभ पँहुचाते हैं और आयुर्वेद विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों पर आधारित होता हैं जिसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। आयुर्वेद में ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताया गया हैं जिसका नाम हैं अरण्डी इस पौधे से निकलने वाला तेल हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होता हैं। अगर शरीर के किसी हिस्से में सूजन हो तो इस अरण्डी के तेल से मालिस करने पर सूजन कुछ देर में कम होने लग जाती हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story