लाइफ स्टाइल

नींबू से रंग साफ होने का तरीका

Kajal Dubey
25 April 2023 2:21 PM GMT
नींबू से रंग साफ होने का तरीका
x
नींबू में पाए जाने वाले गुण
साभार- इंस्टाग्राम
नींबू में बहुत कम मात्रा में फैट और प्रोटीन होता है। मुख्य रूप से ये कार्ब और पानी से बना होता है। नींबू में 10% कार्ब और 88 से 89% पानी होता है।एक मध्यम आकार का नींबू सिर्फ 20 कैलोरी ही दे सकता है।
आधा कप या 100 ग्राम छिले हुए नींबू में 29 कैलोरी, 89% पानी, 1.1 ग्राम प्रोटीन, 9.3 ग्राम कार्ब, शुगर 2.5 ग्राम, फाइबर 2.8 ग्राम, फैट 0.3 ग्राम होता है। नींबू में विटामिन सी की अधिकता होती है। इसके साथ ये पोटेशियम और विटामिन बी6 का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा नींबू में सिट्रिक एसिड, हेस्पेरिडिन, डायोसमिन, एरीओसिट्रिन और डी-लिमोनेन जैसे प्लांट कंपाउंड होते है जो हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। नींबू का सिट्रस स्वभाव और विटामिन सी की अधिकता ही इसे स्किन के लिए उपयोगी बनाते हैं।
नींबू को चेहरे पर कितनी देर लगाना चाहिए
अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि नींबू को चेहरे पर कितनी देर लगाना चाहिए? तो जवाब ये है कि इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखा जा सकता है। हालांकि अगर इस दौरान स्किन में जलन या कुछ और असहज लगे तो इसे तुरंत धो देना चाहिए। ये भी याद रखें कि फेस पर नींबू लगाते हुए सिर्फ 5 बूंद नींबू को किसी चीज में मिलाकर यूज करना ही पर्याप्त है। इससे ज्यादा नींबू स्किन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
Next Story