- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हाथ पैर में जलन को दूर...

x
हाथ पैर में जलन को दूर करने के उपाय (Remedy to remove burning sensation in extremities in hindi)
हाथ पैर की जलन को दूर करने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बेहद जरुरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए पौष्टिक आहार का सेवन करें।
वर्क आउट जरूर करें, सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद जरुरी है। वर्क आउट करने से, फैट बर्न होता है और खाना जल्दी पचता है। जिस कारण शरीर में रक्त परिसंचरण बेहतरीन तरीके से कार्य करता है। जो आपको हाथ पैर में जलन की समस्या से बचा सकता है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक यौगिक, शरीर में रक्त संचरण को बेहतरीन बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो हाथ पैर के दर्द और जलन को दूर करने में सहायक होते है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक से दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन आप, दिन में दो बार कर सकते हैं।
पानी अधिक मात्रा में पिएं, यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है। यह आपको हाथ पैर की जलन की समस्या से बचा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर, हाथ पैरों की जलन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का लेप बना लें। अब इस को हाथ पैरों में लगाए। यह जलन में जल्द राहत दिलाने में सहायक होता है।
अदरक में मौजूद गुण, शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाते हैं, जिससे जलन में जल्द ही राहत मिलती है। इसके लिए आप रोज दो से तीन कप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गर्म नारियल तेल में एक चम्मच अदरक का रस मिलायें, इस तेल से रोजाना 10 से 15 मिनट हाथ पैर की मालिश करें। यह हाथ पैर की जलन को दूर करने में मदद करता है।
मेहंदी में सिरका या नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को जलन वाले स्थान पर लगाएं। यह जलन को तुरंत ठीक करने में सहायक होता है।
हाथ पैर की जलन को दूर करने के लिए सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर सेवन करें, यह जलन को कम करने में सहायक होता है। लेकिन इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
करेले का उपयोग कर हाथ पैर की जलन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप करेले की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ पैर पर लगाएं, यह जल्द ही जलन से राहत दिलाने में मदद करता है।
ठंडी तासीर वाली चीज़ों का सेवन करें जैसे गन्ने का रस, दही, अनार, लस्सी, खीरा और नींबू आदि। यह शरीर को ठंडक प्रदान कर, जलन को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनकी तासीर ठंडी हो।
Next Story