- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कैसे पा सकते है घुटनों...

x
आजकल घुटनों में दर्द की शिकायत आम समस्या है। हर उम्र के लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण ये समस्या हो सकती है। शरीर में कैल्शियम या प्रोटीन की कमी होती है, तो घुटनों में सूजन या दर्द की समस्या होती है। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका आप सेवन कर, शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं और घुटनों की दर्द से राहत पा सकते हैं।
दूध
दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन-D और कैल्शियम की मात्रा पाये जाते हैं। ये आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। आप रोजाना दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है।
अदरक
अदरक के सेवन से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप अदरक को टुकड़ों में काट लें, फिर इसे पीस कर पानी में डाल दें। अब इस पानी के उबाल लें। पानी को छान लें, इसमें नींबू का रस और शहद मिला दें। इस पेय का सेवन करें। चाहें तो आप नियमित तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
बादाम
बादाम में विटामिन-E की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं।
पपीते
पपीते में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, ये शरीर के कई रोगों को दूर भगाने का काम करता है। आप डेली डाइट में पपीते का सेवन करें। इसके सेवन से घुटने के दर्द कम हो सकते हैं।
सेब का सिरका
सेब के सिरका घुटने के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने का काम करते हैं। इसके लिए आप दो कप पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, और इसका सेवन करें। इसे पीने से घुटने के दर्द से निजात पा सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story