- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर बैठे कैसे करें...

x
घर बैठे कैसे करे फेसिअल के लिए सामग्री –
फेस पैक – अपनी स्किन के हिसाब से अपनी पसंद का एक फेस पैक लें| आप बाजार में उपलब्ध फेस पैक उपयोग कर सकती है या घर में भी बना सकती है|
cleanser
फेस क्रीम/ moisturizer
स्क्रब
गुलाब जल
शहद
कॉटन
ककड़ी का टुकड़ा या tea बैग
गुनगुने पानी में डाला हुआ टॉवल
अपनी पसंद का म्यूजिक ( सबसे ज्यादा जरुरी J)
घर बैठे कैसे करे फेसिअल (Do it yourself DIY facial in home in hindi) का तरीका –
सबसे पहले अपनी पसंद का म्यूजिक लगा लें, जिससे आप एक आरामदायक मॉहोल तैयार कर लेंगे|
अपने बालों को पीछे अच्छे से बांध ले, जिससे वे चेहरे पर ना आयें|
अब आप घर बैठे कैसे करे फेसिअल (Do it yourself DIY facial in home in hindi) शुरू कर सकते है | इसके लिए सबसे पहले cleanser को कॉटन में लें और उससे अपना फेस अच्छे से साफ़ कर लें| इसके बाद टोवल से अपना फेस पौंछ ले जिससे चेहरे की धुल मिट्टी और एक्स्ट्रा आयल निकल जाये| अब अपने चेहरे पर circulation motion में उंगलीयां चलायें| चेहरे को साफ़ सूखे कपड़े से पौंछे, टोवल को कभी फेस पर रगड़ना नहीं चाइये इससे झुरियां आती है| हल्के हाथ से टोवल से फेस साफ़ करना चाइये|
अब 1 tsp शहद लें और उसमें ½ tsp नीम्बू का रस मिलाएं| अब इस मिक्सचर को अपने फेस और गर्दन पर लगायें| इसे 2 min तक लगे रहने दें फिर गीले टॉवल से साफ़ कर लें| इस बीच आप अपना फेस पैक तैयार कर लें| जिससे आपके समय की बचत होगी|
अब अपने चेहरे पर स्क्रब लगायें| अगर आपके पास रेडीमेड स्क्रब नहीं है तो आप इसे घर पर बना सकती है| इसके लिए आप 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच शक्कर को फेस क्रीम में मिला ले| बस आपका स्क्रब तैयार है| स्क्रब को अपने फेस और गर्दन दोनों जगह हाथों को गोल घुमाते हुए नीचे से उपर की और ले जाएँ| अब अपनी chin को उपर करें और गर्दन के हिस्से में नीचे से उपर मसाज करें| गर्दन भी चेहरा जितना महत्वपूर्ण हिस्सा है, उसका भी चेहरा जितना ख्याल रखें| गर्दन पर भी लोगों की नज़र सबसे पहले पड़ती है| अब गीले टॉवल से फेस साफ़ करें|
अब मसाज क्रीम लेकर इसे भी चेहरे पर सर्कुलर motion में चलायें| फेस के हर एक भाग पर धयान दे| नाक और उसके आस पास सबसे ज्यादा धूल बैठती है, इस हिस्से की मसाज थोड़ी ज्यादा देर तक करें| कभी सर्कुलर motion में तो कभी नीचे से उपर की ओर मसाज करें| अपने माथे और कान के पास वाले हिस्से पर भी अच्छे से मसाज करें| आँखों के पास बहुत हल्के हाथों से कम देर मसाज करें|
अपने हाथ की 2 उंगलीयों से V का sign बनायें और अब उंगलीयों को चेहरे पर घुमाएँ| ध्यान रखे आपको अपने चेहरे पर ज्यादा प्रेशर नहीं देना है | अगर फेस सूख रहा है तो गुलाब जल का उपयोग करें| 5-8 min से ज्यादा ये मसाज ना करें|
अब समय है फेस पैक का, फेस पैक आप घर या बाजार कहीं का भी अपने स्किन के अनुसार उपयोग करें| पैक को फेस और गर्दन पर अच्छे से लगा लें| पैक भी आपको नीचे से उपर डायरेक्शन में लगाना है| अब ककड़ी के टुकड़ों को अपनी आँखों में रख लें और आराम से बैठ जाएँ एवं अपना म्यूजिक एन्जॉय करें| पैक जब सूख जाये तब हल्का सा उस पर गुलाब जल लगायें और सर्कुलर motion में ½ min मसाज करें| अब अपने फेस को पानी से धो लें और moisturizer लगा लें|
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story