- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चे के बढ़ते वजन को...

x
साबुत अनाज हमारी सेहत के लिए गजब के फायदेमंद होते हैं।
इन दिनों हमारी लाइफस्टाइल हमारी सेहत को काफी प्रभावित कर रही है। गलत खानपान की वजह से लोग लगातार कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा इन दिनों ऐसी ही समस्या बन गया है, जिसकी चपेट न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी लगातार आ रहे हैं। बच्चों में बढ़ता मोटापा आजकल एक आम समस्या बन गई है। इन दिनों बच्चों का ज्यादातर समय स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी के साथ ही गुजरता है। ऐसे में कई घंटों तक एक की जगह बैठे रहने और फास्ट फूड के ज्यादा सेवन की वजह से बच्चों का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उनकी डाइट में उचित बदलाव कर आप अपने बच्चे के बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
दाल
आजकल ज्यादातर बच्चे बाहर के फास्ट फूड को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन लगातार फास्ट फूड खाना उनकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो उनकी डाइट में दाल जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर के विकास के लिए काफी जरूरी है। साथ ही इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या से आराम मिलता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
सर्दियों में मौसम में बाजार में कई सारी हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। इसके सेवन से बच्चों को कई फायदे मिलते हैं। पत्तेदार सब्जियां खाने से न सिर्फ उनका संपूर्ण विकास होता है, बल्कि वजन घटाने में भी काफी मदद मिलती है। इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए,सी, बी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज हमारी सेहत के लिए गजब के फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइटिक एसिड, फाइबर, जिंक, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से बच्चों का पेट हल्का रहता है और वह दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। साबुत अनाज के तौर पर अपने बच्चों को ओट्स, दलिया, काला चना, बाजरा और रागी दे सकते हैं।
Benefits of Sarvangasana: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है सर्वांगासन, जानें करने का सही तरीका
Sarvangasana: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है सर्वांगासन, जानें करने का तरीका
यह भी पढ़ें
दूध
शरीर के संपूर्ण विकास के लिए दूध बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपने बच्चे का बढ़ता वजन नियंत्रित करना चाहते हैं, तो उनकी डाइट में दूध जरूर शामिल करें। आप चाहें तो अपने बच्चों को लो फैट दूध दे सकते हैं। इसे पीने से उनके शरीर में फैट की जगह कैल्शियम की पूर्ति होती है। दूध के अलावा आप उन्हें दही भी दे सकते हैं।
पनीर
अपने बच्चे के बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने के लिए आप उन्हें पनीर भी खिला सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद प्रोटीन बच्चों के विकास में सहायक होता है। इसके अलावा आप उन्हें अंडे का ऑमलेट या चिकन सूप दे सकते हैं
Next Story