लाइफ स्टाइल

पीले और गंदे नाखूनों को ऐसे करें साफ

SANTOSI TANDI
22 Jun 2023 11:25 AM GMT
पीले और गंदे नाखूनों को ऐसे करें साफ
x
पीले और गंदे नाखूनों
नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। शर्त यह है कि नाखून साफ होने चाहिए, लेकिन नाखून आसानी से गंदे हो जाते हैं। खाने में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोग हाथों से खाना खाता हैं, उनके नाखून पीले पड़ जाते हैं। पीले नाखून देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। नाखूनों की सफाई जरूरी है। वरना, इसके गंदे नाखूनों के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको नेचुरल चीजों से नाखूनों को साफ करने का तरीका बताएंगे।
नींबू का करें इस्तेमाल
गंदे और पीले नाखूनों को साफ करने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में एसिड पाया जाता है,जिसके कारण ज्यादातर घरों में इसका उपयोग सफाई के लिए किया जाता है।
क्या चाहिए?
1 मग गुनगुने पानी
1 नींबू का रस
क्या करें?
सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें।
अब इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ लें।
इसे अच्छे से मिक्स करें।
आप इस पानी में नाखूनों को कुछ देर के लिए भिगो लें।
इस बीच फाइलर की मदद से नाखूनों को साफ कर लें।
करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से नाखूनों को धो लें।
आखिर में हाथ पोंछें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: नाखूनों और हाथों को साफ करने के लिए रोजाना करें ये काम
यह तरीका भी आजमाएं
आप नाखूनों को साफ करने के लिए नींबू के छिलके का भी उपयोग कर सकती हैं। छिलके से नाखूनों को अच्छे से रगड़ लें। अब हाथों को साफ कर लें। (नेचुरली ऐसे हटाएं नेल पेंट)
टूथपेस्ट के इस्तेमाल से केवल दांत ही नहीं चमकते बल्कि इससे आप दाग-धब्बे से लेकर बदबू तक से छुटकारा पा सकती हैं। अक्सर नाखून गंदे हो जाते हैं, जिसके कारण हाथों की खूबसूरती भी कम हो जाती है। गंदे नाखूनों को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का उपयोग कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
टूथपेस्ट
क्या करें?
टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगा लें।
अगर आपके नाखून ज्यादा गंदे हैं, तो उस हिसाब से टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
अब सभी नाखूनों को आपस में रगड़ लें।
आप चाहें, तो टूथपेस्ट को सूखने के लिए भी छोड़ सकते हैं।
जब यह सूख जाए, तब पानी से नाखूनों को साफ कर लें।
टूथपेस्ट न केवल गंदे नाखूनों को साफ करेगा, बल्कि अगर खाने की वजह से आपके नाखून पीले पड़ गए हैं तो आपको फायदा होगा। (मजबूत नाखूनों के लिए टिप्स)
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून गंदे न हों, तो रोजाना नहाते वक्त इन्हें साफ करना न भूलें।
महीने में एक बार मेनीक्योर जरूर करवाएं। यह ट्रीटमेंट नाखूनों को साफ रखने के साथ, हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है। आप घर पर भी मेनीक्योर कर सकती हैं।
नाखूनों को भी मॉइश्चराइज रखना चाहिए। इसके लिए आप किसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, नाखूनों पर क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें।
नाखूनों पर नेल पेंट का उपयोग कम करें। यह आपके नाखूनों को कमजोर बनाने का काम करते हैं। नेल पेंट हटाने के लिए आपको एसिटोन फ्री रिमूवर का इस्तेमाल करें।
नेल एक्सटेंशन जैसे ट्रीमटेंट न करवाएं। इससे आपके असली नाखून कमजोर हो जाते हैं। साथ ही, अगर आप यह ट्रीटमेंट करवा रही हैं, तो नाखूनों की सही तरीके से देखभाल करना न भूलें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story