लाइफ स्टाइल

मिट्टी के बर्तन को कैसे साफ करे

Om Prakash
23 Feb 2024 11:47 AM GMT
मिट्टी के बर्तन को कैसे साफ करे
x

मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कई लोग आज भी करना पसंद करते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में पानी को नैचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए कई लोग मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं। इससे पानी ठंडा रहता है और घड़े का पानी पीने से हम बीमार भी नहीं होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई घर में खुद से आसान तरीके से कर सकती हैं।

गर्म पानी से करें सफाई मिट्टी के बर्तन की सफाई करने के लिए आपको गर्म पानी की मदद लेनी होगी। फिर गर्म पानी में आपको नींबू का रस मिलाना होगा। इस पानी की मदद से आप अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई कर सकती हैं। आपके मिट्टी के बर्तन चमकने लगेगे।
स्क्रबर की लें मदद गर्म पानी मिट्टी के बर्तन में डालने के बाद आपको स्क्रबर में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाना चाहिए। फिर स्क्रबर की मदद से अपने मिट्टी के बर्तन को साफ करें। ध्यान रखें मिट्टी के बर्तन काफी ज्यादा नाजुक होते हैं। अगर आपने ज्यादा प्रेशर लगाकर मिट्टी के बर्तन की सफाई की तो यह टूट सकते हैं। ऐसे में धीरे- धीरे ही आपको अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई करनी चाहिए।
सिरका और गर्म पानी सिरका और गर्म पानी की मदद से आप किसी भी गंदे बर्तन को मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके मिट्टी के बर्तन में दाग भी लग गया है तो आपको इसे साफ करने के लिए केवल सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आपके मिट्टी के बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी।


Next Story