लाइफ स्टाइल

वास्तु अनुसार कैसा हो आपका किचन

Om Prakash
24 Feb 2024 6:01 PM GMT
वास्तु अनुसार कैसा हो आपका किचन
x
किचन किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है I हम महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता हैI रसोई घर का एक ऐसा स्थान जहाँ से घर के लोगों को ऊर्जा मिलती है क्योंकि इस स्थान पर खाना बनता है और यहाँ माँ अन्नपूर्णा का वास माना जाता हैI घर का ये हिस्सा अगर सही स्थान पर ना बना हो, तो घर के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता हैI इसलिए रसोई का वास्तु अनुसार होना बहुत ही जरूरी होता है, जिससे घर के लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े I
बहुत से लोग घर तो बना लेते है, लेकिन खाना बनाने के लिए किचन के स्थान का ध्यान नहीं रखते है, फिर बाद में चलकर उन्हें पछताना पड़ता है। वास्तु अनुसार बना किचन घर में खुशहाली लाता हैंI इसलिए, किचन बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना आवश्यक होता है I चलिये आज इस लेख में जानते हैं कैसा हो आपका वास्तु अनुसार किचन।
किचन की दिशा रसोई घर हमेशा आग्नेय कोण यानि दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिएI वास्तु अनुसार, घर की इस दिशा में रसोई का होना शुभ माना जाता है I इस दिशा में अग्नि यानि ऊर्जा का वास होता है , लेकिन किसी कारणवश आप किचन यहाँ नहीं बना पाते, तो दूसरी उत्तम दिशा मध्य पूर्व या उत्तर पश्चिम में आप रसोई बना सकते हैं ी खिड़कियों की दिशा किचन में हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यहाँ पर्याप्त रोशनी हो साथ ही हवादार भी हो I वास्तु अनुसार रसोई की खिड़कियां पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए I
किचन का रंग किचन की दीवारों का रंग हमेशा हल्का होना चाहिएI वास्तु अनुसार रसोई के दीवार और अलमारी का रंग पीले या नारंगी रंग के हों. तो शुभफलदायक होंगेI काले या नीले रंग के उपयोग किचन में ना करें I
चूल्हे का स्थान वास्तु के अनुसार रसोई में चूल्हा हमेशा आग्नेय कोण में होना चाहिएI चूल्हा ऐसे रखें की खाना पकाते वक्त आपका मुंह पूर्व दिशा में हो किचन सिंक का स्थान वास्तु अनुसार किचन में सिंक और पीने के पानी का स्थान हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए I अग्नि और जल को को एक जगह रखने से वास्तु दोष होता हैI इसलिए एक ही जगह चूल्हा और सिंक ना रखें I
बिजली के उपकरणों का स्थान बिजली के उपकरण जैसे गैस,माइक्रोवेव, स्टोव को दक्षिण पूर्व दिशा में और फ्रिज को उत्तर-पश्चिम में रख सकते हैं I अग्नि और ऊर्जा से संबंधित सभी उपकरणों को वास्तु अनुसार दक्षिण पूर्व में ही रखें I वास्तु अनुसार अग्नि उपकरणों को रखने से उपकरण खराब नहीं होते और दुर्घटना होने का भी खतरा नहीं होता है ी अनाज और मसालों का स्टॉक वास्तु अनुसार किचन में अनाज का भंडारण हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में करना चाहिए I इस दिशा में रखने से कभी भी घर मे अनाज की कमी नहीं होती I
Next Story