- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- त्वचा के लिए कॉफी कैसे...

x
कॉफी के फायदे (Coffee benefits in hindi)
कॉफी अपने स्वाद के लिए काफी लोकप्रिय है| बच्चे, युवा व बूढ़े भी कॉफी को स्वाद लेकर पीते हैं| पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसके कई सारे लाभ हमें प्राप्त होते हैं| लेकिन कॉफी पीना किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है|
तुरंत ऊर्जा –
कॉफी हमें तुरंत ऊर्जा (Energy) देने में काफी मददगार है| इसमें कैफीन की अच्छी मात्रा होती है, इसको पीने के बाद हम ऐक्टिव महसूस करते हैं| कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसे लोग वर्क आउट से पहले लेते हैं| जिससे वर्क आउट के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहे|
वजन कम करने में मददगार –
कई रिसर्च में पाया गया है, कि कॉफी हमारे शरीर से खराब फैट को कम कर अच्छे फैट को बढ़ावा देती है| कॉफी का सही तरीके से स्वयं करने से पाचन व हमारा मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है| जिससे शरीर का मोटापा (obesity) धीरे-धीरे कम होने लगता है|
डायबिटीज में फायदा –
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए कॉफी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है| इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के काम करने की क्षमता को अच्छा करता है| जिससे डायबिटीज में काफी राहत मिलती है|
साथ ही डायबिटीज रोगियों को काफी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए|
लिवर स्वस्थ रखे –
दोस्तों coffee peene ke fayde हमारे लिवर को भी मिलते हैं| लिवर की खतरनाक बीमारी जैसे सिरोसिस और फैटी लिवर बहोत ही जानलेवा होती हैं| उचित मात्रा व सही तरीके से कॉफी पीना इन लिवर की बीमारियों के जॉकीम को कम कर सकता है|
स्वस्थ हृदय के लिए कॉफी –
दोस्तों ह्रदय के रोग काफी गंभीर होते हैं, जिनसे हमें जान का खतरा भी रहता है| ऐसे में हमें अपने हार्ट यानि ह्रदय का ध्यान रखना जरूरी है| कॉफी हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए मददगार है| तो ऐसे में हम कॉफी पीकर हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम की कम कर सकते हैं|
डिप्रेशन को दूर रखे –
कॉफी का सेवन करना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है| जैसा की आप लोग जानते हैं, इसके अंदर कैफीन पाया जाता है| जो हमारे नर्वस सिस्टम (Nervous System) की कार्य करने की शक्ति को बेहतर करता है|
इसके अलावा शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं, जिससे मानसिक तनाव या अवसाद जैसी बीमारी दूर होती है|
कैंसर का जोखिम कम होता है –
कई शोधों में यह भी सामने आया है, कि कॉफी का सेवन कैंसर के रिस्क को भी कम करता है| कॉफी के बीजों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) पाया जाता है| पॉलीफेनोल्स एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो ह्रदय रोग व कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोकती हैं|
त्वचा के लिए फायदा –
त्वचा व चहरे के लिए भी कॉफी का सेवन फायदेमंद होता है| कॉफी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी थकी व बेजान त्वचा को पोषण देते हैं|
कॉफी पीने के अलावा इसको चहरे पर फेश पैक की तरह भी लगाया जाता है| इससे हमारी डैमेज त्वचा भी चमक उठती है|
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story