- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- किस तरह सुधारा जा सकता...

x
सेहत से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं हैं, जिन्हें पाचन की दिक्कतों से जोड़ा भी जाता है।
पाचन से जुड़ी दिक्कतें बेहद आम हैं। हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी तरह की पाचन की समस्या से जूझ रहा है। पाचन से जुड़ी तकलीफों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें जंक फूड का सेवन, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करना आदि सब शामिल है।
सेहत से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं हैं, जिन्हें पाचन की दिक्कतों से जोड़ा भी जाता है। हालांकि, अगर आप भी खराब पाचन से जूझ रहे हैं, तो हम आपको इसका राज़ बता सकते हैं। आयुर्वेद में पाचन को ठीक करने के कई उपाय बताए हैं, जिन्हें आजमाना बेहद आसान है। तो आइए जानें कि पाचन को किस तरह सुधारा जा सकता है।
हेल्दी पाचन के राज़ क्या हैं?
ठंडी चीजों से दूरी
ठंडा पानी गर्मियों में सभी को पसंद आता है, लेकिन हमारे पेट को गर्म चीज़ें ज़्यादा पसंद आती हैं। इसलिए ठंडी ड्रिंक्स, पानी और खाने से दूरी बनाएं। गुनगुने या गर्म खाने और ड्रिंक्स पचने में कम समय लगता है और इससे पाचन की सेहत भी बेहतर होती है।
शरीर की मूवमेंट है जरूरी
अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, तो आपको पाचन की समस्या होगी ही। रोजाना 100 से 200 कदम चलना भी पाचन के लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है। इसे शतपावली कहा जाता है। इसके अलावा रोजाना एक फिजिकल रूटीन बनाएं और उसमें थोड़ी बहुत एक्सरसाइज को शामिल करें। इससे आपकी भूख में सुधार के साथ पाचन भी बेहतर होगा।
गहरी सांसे लें
खाना खाने से पहले 5 बार गहरी सांसे लें। इससे आपके पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट होने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम का मतलब है दिमाग का पाचन और आराम का सिस्टम। इससे खाने और पाचन से पहले हमारे दिमाग सही तरीके से काम करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story