लाइफ स्टाइल

गर्म दूध शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं, रोज पीने के अनेक फायदे

Shubhra Nandy
19 Feb 2021 10:55 AM IST
गर्म दूध शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं, रोज पीने के  अनेक फायदे
x
दूध पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे अपने आप में एक संपूर्ण भोजन माना जाता है.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | दूध पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे अपने आप में एक संपूर्ण भोजन माना जाता है. दूध में मौजूद प्रोटीन, वसा, कैलोरी, कैल्शियम, विटामिन डी, बी-2, बी-12, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्‍व के कारण यह काफी गुणवत्ता पूर्ण होता है. हमें दूध को ठंडा पीने के बजाए गर्म करके पिना चाहिए. गर्म दूध स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक होता है. कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है ऐसे में अगर आप चाहें तो इसे स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए कुछ मसालों का भी प्रयोग कर सकते हैं.

गर्म दूध आपकी मांसपेशियों और मस्तिष्क को मजबूती प्रदान करती है. दूध से मासपेशियों को ताकत मिलती है साथ ही उनमें मजबूती भी आती है. यही नहीं गर्म दूध पीने से शरीर की ऊर्जा में भी वृद्धि देखने को मिलती है. ऐसे में हमें गर्म दूध पीने के कुछ और फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए.
रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध जरूर पीना चाहिए. इससे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है. गर्म दूध आपके मन और शरीर को आराम देने में काफी मदद करता है. ऐसे में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन नींद की गुणवत्ता को बढ़ा देता है.
सोते समय गर्म दूध पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे आप देर रात को अनहेल्‍दी स्नैकिंग करने से बच सकते हैं. गर्म दूध पीने से दूध में मौजूद पोषण और बढ़ जाता है. हीटिंग प्रक्रिया दूध में मौजूद एंजाइमों को एक्टिव सक्रिय कर देती है. गर्म दूध पीने से हड्डियों से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.


Next Story