लाइफ स्टाइल

सर्दियों का मजा बढ़ा देगा गरमा-गरम चुकंदर का सूप, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

Kajal Dubey
19 April 2024 11:38 AM IST
सर्दियों का मजा बढ़ा देगा गरमा-गरम चुकंदर का सूप, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी
x
लाइफ स्टाइल : ऐसे में गर्मागर्म चुकंदर का सूप एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो न सिर्फ शरीर को गर्माहट देगा बल्कि मौसमी बीमारियों से भी बचाएगा। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इस चुकंदर सूप की रेसिपी लेकर आए हैं जो आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देगा।
आवश्यक सामग्री
चुकंदर - 1 कप (कटा हुआ)
लौकी - 1 कप (कटी हुई)
टमाटर - 1/2 कप (कटा हुआ)
प्याज - 1/2 कप (कटा हुआ)
आलू - 1 कप (कटा हुआ)
चीनी - 1/2 कप 2 चम्मच
काली मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - 2 कप
क्रीम - आवश्यकतानुसार
हरा धनियां - गार्निश के लिए (बारीक कटा हुआ)
बनाने की विधि
- सबसे पहले पैन को गैस की धीमी आंच पर रखें.
- लौकी, टमाटर, चुकंदर, आलू और पानी डालकर सब्जियों को नरम होने तक उबालें.
- अब सब्जियों को ठंडा करके मिक्सर में पीस लें.
- तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें.
- सूप को दोबारा गैस पर गर्म करें.
- इसमें नमक, चीनी और काली मिर्च मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से क्रीम और हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
- आपका चुकंदर का सूप तैयार है.
Next Story