लाइफ स्टाइल

खांसी-जुकाम में लाभकारी है शहद , जानें इस्तेमाल सही तरीका

Tara Tandi
9 Oct 2021 11:33 AM GMT
खांसी-जुकाम में लाभकारी है शहद , जानें इस्तेमाल सही तरीका
x
शहद को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार में दो चम्मच शहद गले की खराश को कम कर सकता है

शहद को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार में दो चम्मच शहद गले की खराश को कम कर सकता है। शहद में कई एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में कई एंटीबायोटिक दवाओं को खाने के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिलता, ऐसे में वह लोग घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं। तो चलिए जानते हैं खराश या सर्दी जुकाम की परेशानी होने पर आप शहद को कैसे इस्तेमाल करें।

1) शहद और हल्दी

एक पैन में एक कप शहद डालें और 3 चम्मच हल्दी। इसे मिक्स करें और 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं। ठंडा होने दें अब छान कर एक जार में रखें। एक दिन में दो बार इसके 2 चम्मच खाए जा सकते हैं। शहद और हल्दी दोनों हीलिंग फूड हैं जिनके सेहत के लिए कई सारे फायदे हैं। इन दोनों का मिश्रण गले के इंफेक्शन, कोल्ड और मुंह के अल्सर को ठीक करता है।

2) शहद और अदरक

एक कप शहद को पैन में मिलाएं और 2 इंच अदरक को घिस कर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और कम आंच पर 10 मिनट के लिए मिलाएं। इसे ठंडा होने दें और छान कर इसके दो चम्मच खाएं। माइनर इंफेक्शन के लिए अदरक अच्छा ऑप्शन है।

3) शहद और नींबू की चाय

एक कप पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं और दो स्लाइस नींबू के साथ 3 से 4 चम्मच नींबू के रस के मिलाएं। आप इसमें एक चम्मच नींबू के छिलके भी मिला सकती हैं। अब इसे मध्यम आंच पर पकने दें अच्छे से पकने के बाद छान कर पीएं। इसे दिन में दो बार पी सकते हैं। शहद और नींबू दोनों में गले की खराश में लाभदायक होती हैं। इस चाय में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जो आपके गले को सूद करते हैं और फ्लू के लक्षण को कम करते हैं।

Next Story