लाइफ स्टाइल

हनी चिली पोटेटो देगा स्नैक्स का मजा, बच्चों को आएगा पसंद

Kajal Dubey
21 Aug 2023 11:17 AM GMT
हनी चिली पोटेटो देगा स्नैक्स का मजा, बच्चों को आएगा पसंद
x
हनी चिली पोटेटोएक चाइनीज स्नैक्स है, जिसे बेहद पसंद किया जाता है। ये क्रंची और बेहद ही स्वादिष्ट होता है। यह बच्चों की पसंदीदा रेसिपी है, इसे कोल्डड्रिंक के साथ भी सर्व किया जा सकता है। तो आइए जानते है इसको बनाने की विधि।
सामग्री
- 300 ग्राम आलू- 1 बारीक कटी लाल मिर्च- 1 कप रिफाइंड तेल- 1 बारीक कटी लहसुन की कली- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर- 4 चुटकी नमक- गार्निशिंग के लिए- 1 बड़ा चम्मच तिल- 1 छोटा प्याज- टॉपिंग के लिए- 2 चम्मच चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच तिल- 1 चम्मच विनेगर- 1 कली बारीक कटा हुआ लहसुन- 1 चम्मच रिफाइंड- 1 चम्मच टमेटो चिली सॉस- 2 टेबलस्पून शहद
बनाने की वि​धि
- आलू धोकर उन्हें छील लें और फ्राइज के शेप में काट लें। एक बड़े बर्तन में पांच कप पानी उबालें।
- पानी उबल जाए तो इसमें आलू डालें और आंच धीमी कर दें। आलू को पकाना है लेकिन पूरी तरह उबालना नहीं है।
- एक कटोरे में लहसुन, लाल मिर्च, नमक, कॉर्न फ्लोर को मिलाएं। 3 से 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब इसमें आलू मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्रण इसमें अच्छी तरह लग जाए।
- फ्राइंग पैन में तेल गरम करें और आलुओं को क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
- क्रिस्पी करने के लिए आप इसे डबल फ्राई भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अंदर से ज्यादा सख्त न हो जाएं।
- फ्राई आलू निकाल लें और इसे सोख्ता कागज पर रखें। अब थोडा सा तेल गरम करें।
- कटा हुआ लहसुन, तिल, विनेगर, टमेटो सॉस डालकर थोड़ी देर तक पाएं और गैस बंद कर दें। अब शहद, सीजनिंग और प्याज आलू के ऊपर डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं और चाहें तो और सीजनिंग डालकर तुरंत सर्व करें। ये बढ़िया स्टार्टर डिश है जो किसी भी ड्रिंक या चाय कॉफी के साथ अच्छी लगती है।
Next Story