लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए टेस्टी स्पिनिच चीज़ स्टफ्ड मशरूम्स, जाने बेहद आसान रेसिपी

Subhi
22 Dec 2020 12:12 PM IST
घर पर बनाए टेस्टी स्पिनिच चीज़ स्टफ्ड मशरूम्स, जाने बेहद आसान रेसिपी
x
घर पर बनाए टेस्टी स्पिनिच चीज़ स्टफ्ड मशरूम्स

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |

सामग्री :

8 मशरूम्स, 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटा लहसुन, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, 1 टेबलस्पून सप ड्राइड टमैटो, 2 कप छोटी पत्तियों वाली पालक, 1/4 कप नॉन फैट कॉटेज चीज़, 2 टेबलस्पून कद्दूकस किया मॉजरेला चीज़, नमक

विधि :

मशरूम्स को अच्छी तरह धोकर उसके डंठल अलग करें। डंठल को बारीक काटकर अलग रखें।

एक नॉनस्टिक कड़ाही में ऑलिव ऑयल डालें। अब इसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें। अब इसमें सन ड्राइड टमैटो, बारीक कटी पालक और नमक डालकर अच्छी तरह भूनें। इसे ठंडा होने दें।

अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करने रखें। मशरूम्स पर ऑलिव ऑयल का स्प्रे करें। पालक की स्टफिंग को मशरूम्स में भरें। दोनों तरह की चीज़ फैलाएं। अब सभी मशरूम्स को बेकिंग शीट पर रखें। तकरीबन 10-12 मिनट के लिए इसे बेक करें।

प्लेट पर निकालकर तुरंत सर्व करें।

Next Story