लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए टेस्टी और जायकेदार 'अमेरिकन लाइम पाई'...जाने विधि

Subhi
15 July 2022 12:05 PM IST
घर पर बनाए टेस्टी और जायकेदार अमेरिकन लाइम पाई...जाने विधि
x
'अमेरिकन लाइम पाई'

सामग्री :

250 ग्राम डाइजेस्टिव बिस्किट्स, 30 ग्राम नट्स, 150 ग्राम पिघला हुआ मक्खन

फिलिंग के लिए

3 एग योक, 1 कैन कंडेंस्ड मिल्क, 4 नींबू का रस और उसका छिलका, 100 ग्राम बारीक कटे मिक्स्ड नट्स

विधि :

अवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।

ब्लेंडर जार में बिस्किट्स और नट्स को डालकर बारीक पाउडर बना लें।

एक टिन में मक्खन से ग्रीस करें। इस टिन में बिस्किट का बेस बनाएं। अच्छी तरह हाथ से दबाते हुए किनारों को फिल करें।

एक बोल में एग योक, कंडेंस्ड मिल्क को डालकर 2-3 मिनट तक चलाएं। इसमें नींबू का छिलका और नींबू का छिलका और नींबू का रस मिलाएं। इसमें 3/4 के आसपास नट्स डालें। इस स्टफिंग को बिस्किट बेस पर फैलाएं।

इस टिन को तकरीबन 20 मिनट तक बेक करें।

इस डिश को सर्व करने से पहले ऊपर से नट्स और नींबू के छिलके से गार्निश करना न भूलें।


Next Story