लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं स्पेशल क्रिसमस बिस्किट केक, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
25 Dec 2021 11:00 AM IST
घर पर बनाएं स्पेशल क्रिसमस बिस्किट केक, जाने रेसिपी
x
केक बनाना कई लोगों को काफी हेक्टिक काम लगता है. कई चीजें लाने के बाद केक बनाना लम्बा प्रोसेस है,लेकिन आज क्रिसमस पर हम आपको बता रहे हैं बिस्किट केक बनाने की स्पेशल रेसिपी. यह केक 15-20 मिनट्स में बनकर तैयार हो जाता है. आइए, जानते हैं कैसे बनाएं बिस्किट केक-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केक बनाना कई लोगों को काफी हेक्टिक काम लगता है. कई चीजें लाने के बाद केक बनाना लम्बा प्रोसेस है,लेकिन आज क्रिसमस पर हम आपको बता रहे हैं बिस्किट केक बनाने की स्पेशल रेसिपी. यह केक 15-20 मिनट्स में बनकर तैयार हो जाता है. आइए, जानते हैं कैसे बनाएं बिस्किट केक-

बिस्किट केक बनाने के लिए सामग्री-
150 ग्राम पारले जी बिस्कुट
5-6 हाइड एंड सीक बिस्कुट
डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर
एक तिहाई कप चीनी
डेढ़ कप दूध
2 बड़े चम्मच बादाम (बारीक कटे हुए)
1 बड़ा चम्मच तेल
बिस्किट केक बनाने की विधि
एक गहरे माइक्रोवेव के बर्तन को तेल से चिकना कर लें.
पारले जी बिस्किट और हाइड एंड सीक बिस्किट को छोटे टुकडो में तोड़ लें. इसमें चीनी मिलाकर मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
एक बड़े बर्तन में दूध लें फिर बिस्किट का पाउडर धीरे-धीरे करके मिलाते जाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें. ( मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. अगर दूध कम लगे, तो और मिला सकते हैं.)
बिस्किट के घोल में बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. कटे हुए आधे बादाम मिला के घोल को माइक्रोवेव के बर्तन में डाल दें.
माइक्रोवेव को हाई पावर मोड पर सेट करके केक का बर्तन रखकर 5 मिनट तक बेक कर लें.
तय समय के बाद टूथपिक या कांटे वाला चम्मच डालकर चेक करें अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाए, तो केक अच्छी तरह बेक हो गया है. अगर नहीं बेक हुआ है इसे 1-2 और बेक करने के लिए रखें.
केक को बाहर निकालकर 5-6 मिनट तक ठंडा होने दें. फिर चाकू से केक को छोटे टुकड़ों में काट लें.
बचे हुए कटे बादाम से गार्निश कर सर्व करें और मजे से खाएं.


Next Story