लाइफ स्टाइल

घर पर बनी कचौड़ी हो जाता है सॉफ्ट, तो इन टिप्स से बनाएं क्रिस्पी

Shiddhant Shriwas
3 Oct 2021 4:22 AM GMT
घर पर बनी कचौड़ी हो जाता है सॉफ्ट, तो इन टिप्स से बनाएं क्रिस्पी
x
नाश्ते में अक्सर बाजार की गर्मागर्म खस्ता कचौड़ियां घर पर आ ही जाती हैं। उनका स्वाद इतना लजीज और क्रिस्पी होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नाश्ते में अक्सर बाजार की गर्मागर्म खस्ता कचौड़ियां घर पर आ ही जाती हैं। उनका स्वाद इतना लजीज और क्रिस्पी होता है कि चाय के साथ कचोरी खाने की बात ही अलग हो जाती है। कुछ महिलाएं घर पर ही कचौड़ी बनाती हैं, हालांकि घर पर बनी कचौड़ी बाजार जैसी क्रिस्पी नहीं होती। गर्म गर्म तो फिर भी एक बार खाई जा सकती है लेकिन कुछ देर बाद कचौड़ी एक दम सॉफ्ट हो जाती है। मजबूरन उन्हें बाजार की कचौड़ी ही मंगवानी पड़ती है। सवाल है कि दुकानवाले अपनी कचौड़ी में ऐसा क्या डालते हैं कि उनकी कचौड़ी खस्ता बनती है पर घर पर नहीं? दरअसल कचौड़ी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कचौड़ी के लिए आटा गूंथने से लेकर स्टफिंग करने और बेलने व सेंकने तक कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। घर पर क्रिस्पी कचौड़ी बनाने के कुछ आसान से टिप्स और ट्रिक्स हैं। चलिए जानते हैं खस्ता कचौड़ी बनाने के टिप्स।

खस्ता कचौड़ी बनाने के टिप्स:

- आटे की कचौड़ी ज्यादा दिन तक रखने वाली नहीं होती। उसे बनाइए और झटपट खाइए। लेकिन मैदा से बनी कचौड़ी आप 10- 15 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

कचौड़ी के लिए आटा कैसे गूंदें

-कचौड़ी का आटा तैयार करने के लिए 2 कप मैदा, 10 से 12 चम्मच रिफाइन ऑयल, 2 चुटकी बेकिंग सोडा और पानी चाहिए होता है।

- आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा निकालकर उसमें तेल मिला लें। अब इसमें 2 चुटकी बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर अच्छे से आटा गूंथ लें।

-ध्यान रखें आटे में मोयन जितना अच्छे से पड़ा होगा, कचौड़ी उतनी ही खस्ता बनेंगी। इसलिए आटा में मोयन की मात्रा को चेक कर लें। इसके लिए सबसे पहले आटे में जब तेल मिलाएं तो आटें को उसी से गुंथे। अगर आटा लड्डू की तरह बंधने लगे तो समझिए आटे में मोयन की मात्रा सही है।

-कचौड़ी का आटा थोड़ा टाइट होना चाहिए। गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें।

-अक्सर महिलाएं कचौड़ी के आटे को गीले कपड़े से ढक देती हैं। आटा ढकना तो है लेकिन गीले कपड़े से नहीं बल्कि किसी प्लेट से कम से कम 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। तब तक आप कचौड़ी की स्टफिंग तैयार कर लें।

-कचौड़ी को सही से बेलना भी जरूरी है। कचौड़ी बेलते समय किनारों को पतला करना चाहिए। वहीं बीच का भाग मोटा रखें।

-कचौड़ी को मध्यम आंच में सेंके। अधिक तेज या धीमी आंच से कचौड़ी खस्ता नहीं बनती है।

Next Story