लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए आलू का चीला, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Tulsi Rao
14 Nov 2021 12:03 AM IST
घर पर बनाए आलू का चीला, जानें इसे बनाने की आसान विधि
x
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में ठंडी के इस मौसम में गर्म चीजें खाने का अपना अलग ही मजा है। इस मौसम में नाश्ते में लोग अक्सर स्टफ पराठे बनाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में ठंडी के इस मौसम में गर्म चीजें खाने का अपना अलग ही मजा है। इस मौसम में नाश्ते में लोग अक्सर स्टफ पराठे बनाते हैं। लेकिन अगर आपका इंस्टेंट स्नैक्स खाने का मन करे तो आप आलू का चीला बना कर खा सकते हैं। ये सुबह के नाश्ते में तो टेस्टी लगता ही है, लेकिन आप इसे शाम के नाश्ते में बना कर भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

कैसे करें तैयारी
सबसे पहले आपको सूजी या फिर बेसन का घोल तैयार करना होगा । जी हां, इसे सूजी और बेसन दोनों में से किसी एक चीज का इस्तेमाल कर तैयार किया जा सकता है। फि आप आलू को छील कर अच्छे से धो लें। धोने के बाद इसे कद्दूकस करें। कद्दूकस करने के बाद इसे घोल में मिक्स करें। इसका घोल हल्का गाढ़ा ही होना चाहिए। फिर इसमें नमक, मिर्च पाउडर मिलाएं। इसमें आप चाट मसाला और गरम मसाला भी डाल सकते हैं। आप इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी मिर्च स्किप कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं
अगर आपके ़पास नॉन स्टिक तवा है तो आप उसी का इस्तेमाल करें। वैसे आप इसे लोहे के तवे पर भी बना सकते हैं। सबसे पहले तवे पर घी डालें और गर्म होने दें। फिर घोल को तवे पर अच्छे से फैलाएं और सिकने का इंतजार करें। अगर आप कच्चा ही पलटने की कोशिश करते हैं तो ये टूट सकता है। इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेकें और चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें।


Next Story