लाइफ स्टाइल

होममेड फेस स्क्रब, जो दूर कर सकते हैं इनग्रोन हेयर की समस्या

Kajal Dubey
10 May 2023 11:13 AM GMT
होममेड फेस स्क्रब, जो दूर कर सकते हैं इनग्रोन हेयर की समस्या
x
इनग्रोन हेयर की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय (Ingrown Hair Home Remedies)
इनग्रोन हेयर ठीक करने के घरेलू नुस्खे न सिर्फ उपयोग में आसान हैं। बल्कि, इनका प्रभाव भी तत्काल ही दिखाई देने लगता है।
1. दही और चावल का स्क्रब (Curd, Rice And Turmeric Scrub)
सामग्री :
4 टेबलस्पून दही
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून चावल का पाउडर
1 टीस्पून गुलाब जल
बनाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
हल्का सा दरदरा पेस्ट बनाएं।
गुठली न रहने पाए।
लगाने की विधि :
चेहरे को फेस वॉश से धो डालें।
चेहरे को तौलिया से हल्के से पोंछें।
चेहरे पर नमी बनी रहनी चाहिए।
पेस्ट को फेस पर अच्छी तरह लगाएं।
4 उंगलियों से गोलाई में 5 मिनट तक रगड़ें।
रगड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो डालें।
रगड़ते हुए पेस्ट को चेहरे से निकाल दें।
चेहरे को पोंछकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
कब लगाएं?
हफ्ते में 2 बार।
कैसे काम करता है?
चावल का पाउडर स्किन को स्क्रब करने में मदद करता है। जबकि दही स्किन को नमी और पोषण देता है। हल्दी पाउडर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन की संभावना को कम करते हैं। वहीं गुलाब जल में स्किन को टाइट करने के गुण पाए जाते हैं।
2. चीनी, नींबू और शहद का स्क्रब (Lemon And Honey Scrub)
सामग्री :
2 टेबलस्पून कच्चा शहद
1/2 टेबलस्पून शक्कर
1 टेबलस्पून नींबू का जूस
बनाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
हल्का सा दरदरा पेस्ट बनाएं।
गुठली न रहने पाए।
लगाने की विधि :
चेहरे को फेस वॉश से धो डालें।
चेहरे को तौलिया से हल्के से पोंछें।
चेहरे पर नमी बनी रहनी चाहिए।
पेस्ट को फेस पर अच्छी तरह लगाएं।
4 उंगलियों से गोलाई में 5 मिनट तक रगड़ें।
रगड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो डालें।
रगड़ते हुए पेस्ट को चेहरे से निकाल दें।
चेहरे को पोंछकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
कब लगाएं?
हफ्ते में 2 बार।
कैसे काम करता है?
शक्कर के दाने स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। शहद स्किन को गहराई से नमी देता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण डेड स्किन हटाने के बाद किसी संभावित संक्रमण से त्वचा को बचाते हैं।
इसके अलावा, नींबू का जूस स्किन को टाइट बनाने में मदद करता है। ये एस्ट्रिंजेंट भी होता है इससे ये स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
3. बेकिंग सोडा और शहद का स्क्रब (Baking Soda And Honey Scrub)
सामग्री :
1 टीस्पून बेकिंग सोडा
2 टेबलस्पून कच्चा शहद
1/2 टी स्पून नींबू का जूस
बनाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
चिकना पेस्ट बनाएं।
गुठली न रहने पाए।
लगाने की विधि :
चेहरे को फेस वॉश से धो डालें।
चेहरे को तौलिया से हल्के से पोंछें।
चेहरे पर नमी बनी रहनी चाहिए।
पेस्ट को फेस पर अच्छी तरह लगाएं।
4 उंगलियों से गोलाई में 5 मिनट तक रगड़ें।
रगड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो डालें।
रगड़ते हुए पेस्ट को चेहरे से निकाल दें।
चेहरे को पोंछकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
कब लगाएं?
हफ्ते में 2 बार।
कैसे काम करता है?
बेकिंग सोडा को डेड स्किन हटाने के लिए जाना जाता है। ये ​स्किन पर जमी पुरानी डेड स्किन को हटाकर नई स्किन को बाहर निकालने में मदद करता है। जबकि शहद स्किन को गहराई से नमी और पोषण देने में मदद करता है।
नींबू का जूस स्किन को टाइट बनाने में मदद करता है। ये एस्ट्रिंजेंट भी होता है इससे ये स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
4. अंडे की सफेदी का स्क्रब (Egg White Scrub)
सामग्री :
1 अंडे की सफेदी
1/4 टी स्पून नमक
बनाने की विधि :
अंडे को फोड़कर किसी कटोरी में डालें।
अंडे के बीच का पीला भाग हटा दें।
अंडे के सफेद हिस्से में नमक मिलाएं।
दोनों को अच्छी तरह फेंट लें।
5 मिनट इन्तजार करें।
फेस स्क्रब तैयार है।
लगाने की विधि :
अंडे के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
एक समान रूप से लगाएं।
कहीं कम या कहीं ज्यादा न हो।
पेस्ट लगाने के बाद इसे सूखने दें।
सूखने के बाद पेस्ट सिकुड़ने लगेगा।
अच्छी तरह से सूखने तक इंतजार करें।
सूख जाने के बाद पेस्ट को खींचकर निकाल दें।
चेहरे को ठंडे पानी से धो डालें।
धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।
Next Story