लाइफ स्टाइल

ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस स्क्रब

SANTOSI TANDI
11 Jun 2023 11:24 AM GMT
ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं फेस स्क्रब
x
ऑयली स्किन के लिए
जिन भी लड़कियों की स्किन ऑयली होती है उन्हें गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती है। कई बार स्किन ज्यादा चिपचिपी होने के कारण पिंपल्स और भी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से आपका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है।
कई महिलाएं होती हैं इसको सही करने के लिए अलग-अलग तरीके के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं साथ ही उन्हें चेहरे पर अप्लाई करती हैं। फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है। अगर आप ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आसान तरीका खोज रही हैं, तो इसके लिए आप घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्रीन टी फेस स्क्रब
ग्रीन टी सिर्फ हेल्थ के लिए ही अच्छी नहीं होती है, बल्कि फेस के लिए काफी लाभकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्किन में मौजूद एक्सट्रा ऑयल को कम करते हैं और चेहरे के ग्लो को बनाए रखते हैं।
सामग्री
ग्रीन टी बैग-2
चीनी-2 चम्मच
नींबू का रस- 3-4 बूंदे
गर्म पानी
इसे भी पढ़ें: Dry Skin in Summer: गर्मी में ड्राई स्किन को ग्लोइंग बनाने के घरेलू उपाय
बनाने का तरीका
सबसे पहले ग्रीन टी के बैग को पानी में उबालने के लिए गैस पर रख दें।
जब ये अच्छे से उबल जाए तो इसे ठंडा कर लें।
इसके बाद इसमें चीनी, नींबू का रस मिलाएं।
फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
अब इसे फेस पर अप्लाई करें और धीरे-धीरे हाथ से इसे स्क्रब करें।
इस प्रक्रिया को आपको 5 मिनट तक करना है।
फिर नॉर्मल पानी से अपने फेस को साफ कर लें।
इसे आप एयर टाइट कंटेनर में भी स्टोर कर सकती हैं।
टिप्स: इसे आप हफ्ते में एक बार फेस पर लगा सकती हैं।
मसूर दाल स्क्रब
कई सारी दाल ऐसी होती हैं जो स्किन के लिए काफी लाभकारी होती है। इनमें से एक है मसूर की दाल। इसके इस्तेमाल से स्किन में मौजूद एक्सट्रा ऑयल कम हो जाता है और चेहरा मुलायम लगने लगता है।
सामग्री
मसूर की दाल- 2 चम्मच
हल्दी- 1 चुटकी
दही- 1-2 चम्मच
बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले दाल को मिक्सी में पीस लें।
फिर इसमें हल्दी और दही को मिलाएं।
जब इस मिश्रण को आप अच्छे से मिक्स कर लें, तो इसे कुछ देर के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
फिर धीरे-धीरे हाथों को चेहरे पर घूमाएं और करीब 2-3 मिनट के लिए स्क्रब (सही स्क्रब खरीदने का तरीका) करें।
इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
इसे आप हफ्ते में एक ही बार फेस पर लगाएं।
टिप्स: अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है तो इसकी जगह पर आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज के इस्तेमाल से चेहरा जाएगा चमक
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story