लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए मजेदार 'स्टफ्ड पाव'...जाने विधि

Subhi
13 Jun 2022 12:03 PM IST
घर पर बनाए मजेदार स्टफ्ड पाव...जाने विधि
x
'स्टफ्ड पाव'

सामग्री :

1 कप सोया ग्रेन्यूल्स, 2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, 2 बारीक कटे प्याज, 4 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट, 4-6 बारीक कटा लहसुन, 1 टीस्पून गरम मसाला, मुट्ठीभर ताजा धनिया, 1/2 कप बारीक कटे नट्स, 1 टेबलस्पून घी, नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री

4 पाव बन, 1-2 टीस्पून दूध, चुटकी भर नमक और काली मिर्च पाउडर

विधि :

फ्राइंगपैन में घी डालें। इसमें भिगोए हुए सोया ग्रेन्युल्स डालें। इसमें धनिया और हल्दी पाउडर मिलाएं। अब नमक और पानी मिलाकर चलाएं। इस मिश्रण को अलग कर दें।

उसी पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालें। इसमें प्याज डालकर भूनें। हरी मिर्च, लहसुन व अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।

इसमें सोया ग्रेन्युल्स, गरम मसाला, धनिया और नट्स डालकर भूनें। इसके बाद नमक डालकर गैस धीमी कर थोड़ी देर और भूनें। चाकू की मदद से पाव को चार भागों में काटें। पाव के बीच में थोड़ा क्रम्ब्स निकालें। इसमें तैयार स्टफिंग को अच्छी तरह दबाते हुए भरें।

अब बन को तवे पर मक्खन डालकर दोनों ओर से सेकें।

टिप्स

नॉन वेजिटेरियंस इसमें चिकेन कीमा या उबले अंडों की स्टफिंग को भर सकते हैं।


Next Story