लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं स्वादिष्ट सरल केक, जाने रेसिपी

Shiddhant Shriwas
16 Aug 2021 5:00 PM IST
घर पर बनाएं स्वादिष्ट सरल केक, जाने रेसिपी
x
घर में सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि बच्चों को खाने के लिए क्या दें, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ उनकी सेहत के लिए भी अच्छा हो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। घर में सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि बच्चों को खाने के लिए क्या दें, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ उनकी सेहत के लिए भी अच्छा हो। बच्चों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो खाने की हर चीज नहीं खाते हैं। हालांकि, वो बाहर की चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए बच्चों को बाहर का फास्ट फूड या केक जैसी चीजें काफी पसंद होती हैं। लेकिन ये चीजें उनके लिए हेल्दी नहीं होती हैं। इसलिए आप चाहे तो घर पर ही स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको इस केक की विधि के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे।

दरअसल, घर पर केक बनाते हुए कई दिक्कतें आती हैं, जिस वजह से लोग घर पर केक बनाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। लेकिन हम आपको जिस केक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसमें आपको दिक्कत नहीं आएगी। सबसे पहले जान लेते हैं इस केक को बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए। आपको चाहिए मैदा, आटा, गाजर, दूध, दही, खाने वाला सोडा, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर चाहिए।

इसके अलावा भी आपको मक्खन, नमक, अखरोट, वनिला एसेंस और तेल चाहिए। अब जानते हैं कि इस केक को बनाने की विधि क्या है। सबसे पहले आपको मैदा, आटा, मीठा सोडा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए, और फिर इसके बाद इन सबको साथ में मिला लें और फिर अलग रख दें। इसके बाद आपको अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करना है, क्योंकि इसकी जरूरत आपको केक बनाने के लिए पड़ेगी।

इसके बाद आपको एक बर्तन लेना है, और उसमें चीनी, दूध और दही लेनी है और इन सबको एक बर्तन में अच्छे से मिला लें। ध्यान रहें कि चीनी अच्छे से मिल जाएं। इसके बाद आपको इसमें वनिला एसेंस, गाजर, दालचीनी पाउडर और नमक डालना है, और फिर इसे मिलाना है। फिर आपको इसमें धीरे-धीरे मैदा और आटे का मिश्रण डालना है। इसको धीरे-धीरे इसलिए डालना है, ताकि इसमें दाने न बने। इसको इस तरह से मिलाना है, जिससे एक क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए और फिर इसमें अखरोट को भी डाल दें।

वहीं, जिस बर्तन में आपको केक तैयार करना है, उस पर तेल या फिर मक्खन को अच्छे से लगा लें। ऐसा इसलिए ताकि केक इस पर चिपके नहीं। इसके बाद ऊपर से इस पर थोड़ा सा मैदा डाल लें। इसके बाद आपको इस पर केक का मिश्रण डालना है, और ऊपर से अखरोट डालना है। इसके बाद इसे 20-25 मिनट तक अवन में रखें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए। इसके बाद जब ये केक ठंडा हो जाए, तो इसे क्रीम की मदद से सजा सकते हैं। इसके बाद ये केक खाने के लिए तैयार है।

Next Story