लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए काजू पिस्ता रोल, जानें रेसिपी

Tulsi Rao
18 May 2022 12:35 AM IST
घर पर बनाए काजू पिस्ता रोल, जानें रेसिपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई बार मन कुछ मीठा खाने का करने लगता है। ऐसे में अगर होममेड मिठाई मिल जाए, तो बात ही कुछ और होती है। आज हम आपको बता रहे हैं, काजू पिस्ता रोल बनाने की रेसिपी। इस मिठाई की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं काजू पिस्ता रोल रेसिपी-

काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए सामग्री-
750 ग्राम काजू
300 ग्राम पिस्ता
800 ग्राम शुगर क्यूब्स
5 ग्राम इलायची पाउडर
गार्निशिंग के लिए सिल्वर लीफ
काजू पिस्ता रोल बनाने की विधि :
यह रेसिपी बहुत आसान है। काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए सबसे पहले काजू को भिगोकर अलग रख दें और पिस्ते को से छिलका उतार दें। अब दोनों को अलग अलग पीस कर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद 650 ग्राम चीनी काजू और 150 ग्राम चीनी पिस्ता मिश्रण में मिलाएं। अब दोनों मिश्रण को अलग-अलग तब तक पकाएं, जब तक चीनी घुल न जाएं। अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसे कड़ाही में से निकाल लें, काजू और पिस्ता की एक शीट बना लें और इसे बीच से रोल करके सिल्वर लीफ से गार्निश करके सर्व करें।
कुकिंग टिप्स
काजू पिस्ता रोल को बनाने के लिए इसे ज्यादा गीला न करें।
आप चाहें, तो इलायची पाउडर की जगह रोज फ्लेवर भी इसमें डाल सकते हैं।
आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


Next Story