लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए ब्रेड क्रीम रोल, जानें रेसिपी

Tara Tandi
1 Feb 2022 3:23 AM GMT
घर पर बनाए ब्रेड क्रीम रोल, जानें रेसिपी
x
आपने क्रीम रोल तो कई बार जरूर खाए ही होंगे। ये आपको आसपास की बेकरी शॉप पर आसानी से मिल जाते हैं। इनको खाना बच्चों को खासकर बहुत पसंद होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपने क्रीम रोल तो कई बार जरूर खाए ही होंगे। ये आपको आसपास की बेकरी शॉप पर आसानी से मिल जाते हैं। इनको खाना बच्चों को खासकर बहुत पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ब्रेड क्रीम रोल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये ब्रेड क्रीम रोल गर्मागर्म चाय के साथ खूब स्वादिष्ठ लगते हैं। इनको आप केवल 10-15 मिनट में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्रेड क्रीम रोल बनाने की रेसिपी-

ब्रेड क्रीम रोल बनाने की सामग्री-
-100 ग्राम व्हिप क्रीम या हंग कर्ड
-स्वादानुसार चीनी
-4 ब्रेड ब्रेड स्लाइस
-2 टेबल स्पून मक्खन
ब्रेड क्रीम रोल बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में गाढ़ी दही/व्हिप क्रीम लें।
इसके बाद आप इसमें आइसिंग शुगर डालकर मिलाएं।
फिर आप एक ब्रेड स्लाइस लेकर इसके किनीरों को काटकर बेल लें।
इसके बाद आप ब्रेड की स्लाइस को 3 टुकड़ों में काट लें।
फिर आप इसको रोल कोन पर अच्छी तरह से लपेट दें।
इसके बाद आप इस रोल पर बटर लगाएं और माइक्रोवेव की सहायता से 7 मिनट तक बेक करें।
फिर जब ये बेक हो जाए तो रोल को थोड़ी देर ठंडा होने दें।
इसके बाद आप आखिर में रोल के अंदर क्रीम की फिलिंग करें।
फिर आप इसको चेरी से गार्निश करके सर्व करें।


Next Story