लाइफ स्टाइल

घर की बनी 'बेसन पाक', देती है अपना स्पेशल स्वाद

Kiran
12 July 2023 3:06 PM GMT
घर की बनी बेसन पाक, देती है अपना स्पेशल स्वाद
x
आवश्यक सामग्री :
- 1 कप बेसन
- 1/2 कप घी
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 कप पानी
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1/2 टीस्पून केसर के धागे
- कड़ाही
- गहरी तल की प्लेट
- बटर पेपर
बनाने की विधि :
- धीमी से मीडियम आंच पर कड़ाही रखकर इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- बेसन में पकने की खुशबू आने लगे तो इसे एक बड़ी कटोरी में निकाल लें।
- इसके बाद बेसन में आधा कप घी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। ध्यान रखें कि मिलाते वक्त इसमें पड़ने वाली गुठलियों को चम्मच से फोड़ते जाएं।
- अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें।
- बेसन पाक बनाने के लिए एक तार की चाशनी बनानी होती है।
- चाशनी में जब उबाल आने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर इसमें केसर के धागे डाल दें।
- जब चाशनी में पक जाए और इसमें तार बनने लगे तो इसे कड़ाही में पलट लें।
- कड़ाही को मीडियम आंच पर रखें और इसमें बेसन का पेस्ट डालकर चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं।
- इसमें एक चम्मच घी डाल लें ताकि बेसन अच्छी तरह से पक जाए और कड़ाही की तली में चिपके नहीं।
- कड़छी से चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
- प्लेट में बटर पेपर फैलाएं और इसमें तैयार गाढ़ा पेस्ट डाल दें।
- हल्का ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार के बेसन पाक काट लें।
- ठंडा होने के बाद मजे से खाएं-खिलाएं।
- आप इस मिठाई को एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
Next Story