लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए बंगाली दम आलू, जानें तैयार करने का तरीका

Tulsi Rao
31 May 2022 10:01 AM GMT
घर पर बनाए बंगाली दम आलू, जानें तैयार करने का तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1/2 किलो आलू छोटे, 1 प्याज का पेस्ट, 1 छोटा टमाटर बारीक कटा, 1 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 तेजपत्ता, 1/4 कप हरा धनिया बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच देसी घी, थोड़ा सा अदरक का लच्छा और हरी मिर्च बीच से कटी हुई
विधि :
- आलू को उबालकर छील सें।
- कड़ाही में घी गरम करें। आलू को तलकर निकाल लें।
- बचे घी में तेजपत्ता डालें।
- प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- अब बारी है टमाटर डालने की, जैसे ही ये थोड़ा सॉफ्ट हो जाए तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालना है।
- नमक मिलाएं और 1/4 कप गरम पानी डालें।
- उबाल आने तक पकाएं।
- धीमी आंच में कुछ देर रखें।
- गरम मसाला, अदरक का लच्छा और हरा धनिया बुरकें।
- इसे गरमा-गरम पूड़ी या पराठे के साथ परोसें।


Next Story