लाइफ स्टाइल

Home Tips: चूहे से है परेशान तो अपनाये ये नुस्खा

Sanjna Verma
23 July 2024 12:44 PM GMT
Home Tips: चूहे से है परेशान तो अपनाये ये नुस्खा
x
Home Tips: घर में चूहों का बसेरा सबसे बड़ी परेशानी में से एक है, चाहें तो रेड किलर से एक बार में इनका खात्मा कर सकते हैं लेकिन चूहों को गणपति भगवान की सवारी माना जाता है तो उन्हें मारने की सोचना आसान नहीं है। मगर चूहे तो बिन बुलाए मेहमान की तरह पहले घर में आ जाते हैं फिर जाने का नाम नहीं लेते। इतना ही नहीं कभी खाने-पीने की चीज तो कभी कपड़ों का नुकसान करते हैं। यहां तक कि कीमती चीजों को भी कुतर देते हैं। इसलिए इनका
घर
में आना किसी को पसंद नहीं आता।
चूहों को भगाने का जापानी तरीका
एक वक्त था जब जापान की राजधानी टोक्यो का एक वार्ड चूहों के आतंक से परेशान था। साल 2019 से 2022 में मिलने वाली 200 शिकायतें 2023 में 400 का आंकड़ा पार कर गईं। फिर चूहों की बढ़ती आबादी को रोकने के लिए, वार्ड ने कचरा निपटान company के एक समूह के साथ मिलकर एक मॉडल प्रोजेक्ट शुरू किया। जिसमें ऐसे कचरा बैग इस्तेमाल किए गए जो पुदीना जैसी जड़ी-बूटियों की गंध से महक रहे थे। और इस गंध से चूहे सख्त नफरत करते हैं। इस तरह पुदीने की खूशबू से चूहों को भगाने में सफलता मिली।
पेपरमिंट से क्यों भागते चूहे
पेपरमिंट का इस्तेमाल करने वाले हैं तो ये भी जान लीजिए कि पुदीने की गंध चूहों को क्यों पसंद नहीं आती है। दरअसल चूहा एक बेहद ही संवेदनशील जानवर होता है, जिसे थोड़ी सी गंध से भी रोका जा सकता है। और, पुदीने में न सिर्फ एक स्ट्रॉन्ग स्मेल होती है, बल्कि एक अलग तरह की ताजगी भी होती है जिसे चूहे स्पेशली नापसंद करते हैं। इसलिए तेज, स्पष्ट सुगंध वाले शुद्ध और नैचरल पेपरमिंट तेल की गंध चूहे बर्दाश्त नहीं कर पाते।
पेपरमिंट से भगाएं चूहे
जैसा कि टॉक्यो के एग्जांपल से पता चलता है कि चूहों को पुदीने की स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ऐसे में आप भी चूहों से छुटकारा पाने के लिए पिपरमेंट ऑयल की मदद ले सकते हैं। पुदीने के तेल का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से किया जा सकता है। इस तरकीब को आजमाने से चूहे न सिर्फ घर छोड़ देंगे बल्कि दोबारा वापस भी नहीं आएंगे।
ऐसे करें पेपरमिंट का इस्तेमाल
1. कॉटन बॉल को पेपरमिंट ऑयल में भिगोकर आप घर के उन हिस्सों में रख दीजिए, जहां चूहे सबसे ज्यादा जाते हैं। हर तीन दिन में इन कॉटन बॉल को बदल भी दें ताकी तेज खुशबू बनी रहे।
2. पेपरमिंट ऑयल में वाइट सिरका और Detergent मिलाकर छिड़काव भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक कप सफेद सिरका या तरल डिश साबुन की 3 से 5 बूंदें 2 कप पानी मिलाना है, जिसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें डाल दें। ये स्प्रे क्लीनिंग के साथ चूहों को भी घर से भगाने में कारगर होगा।
3. पेपरमिंट ऑयल को और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी, सिट्रोनेला और नीलगिरी जैसे ऑयल मिला सकते हैं जो कीटाणुओं को भगाने में काम आते हैं।
4. आप चाहें तो सिर्फ पेपरमिंट ऑयल में सिर्फ पानी मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं।
Next Story