लाइफ स्टाइल

Home Tips: इस फल को खरीदते समय फॉलो करें ये टिप्स

Sanjna Verma
26 Aug 2024 5:24 PM GMT
Home Tips: इस फल को खरीदते समय फॉलो करें ये टिप्स
x
Home Tips होम टिप्स: बचपन से आप एक कहावत सुनते आए होंगे कि 'An apple in a day Keeps the doctor away'। सेहत के लिए सेब के फायदों को देखते हुए डॉक्टर भी व्यक्ति को रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में मौजूद फाइबर और विटामिन्स की भरपूर मात्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर कई रोगों से बचाव करती है। सेहत के लिए इतना Beneficial होने के बावजूद कई बार महिलाएं बाजार से फीके और खराब सेब खरीदकर ले आती हैं। जिससे मूड और पैसे दोनों खराब हो जाते हैं। अगर आपको भी फ्रेश और रसीले सेब की पहचान नहीं है तो ये ये आसान किचन टिप्स अपनाकर आप अपनी उलझन दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें रसीले सेब की पहचान।
सेब का वजन-
सेब खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि वजनदार सेब अंदर से ज्यादातर खराब निकलते हैं। मार्केट से हमेशा हल्के और नॉर्मल साइज के सेब ही खरीदें।
सेब को छूकर करें पहचान-
आप सेब को छूकर भी पता कर सकते हैं कि वो अच्छा है या नहीं। दरअसल, लाल रंग की धारियों वाला सेब स्वाद में हमेशा मीठा और और जूसी होता है। लेकिन अगर सेब पर हल्के दाग हैं तो इस तरह के सेब खरीदने से बचें।
सेब का रंग-
अच्छे सेब की पहचान उसका रंग देखकर भी की जा सकती है। अच्छे और मीठे सेब का रंग पूरी तरह लाल नहीं होता जबकि हल्का लाल और हरा मिक्स होता है। वहीं, अगर आप हरे रंग के सेब खरीद रहे हैं, तो आप ज्यादा हरे सेब न खरीदें क्योंकि ये कच्चे और खट्टे निकल सकते हैं।
खूशबू से भी चलेगा पता
सेब मीठा होगा या नहीं ये आप उसकी खुशबू को चेक करके भी पता लगा सकते हैं। बता दें, जो सेब मीठा होता है उसमें अलग ही मीठी खुशबू आती है। आप इसकी महक से ताजें और मीठे होने की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको सेब से कोई महक नहीं आती है तो आप इसे दबाकर भी चेक कर सकते हैं, ऐसे सेब मीठे और रसीले होते हैं।
Next Story