- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्ट्रेच मार्क्स को कम...

x
महिला हो या पुरुष हर किसी के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स दिख ही जाते हैं. इन निशानों की दिक्कत यह है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | महिला हो या पुरुष हर किसी के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स दिख ही जाते हैं. इन निशानों की दिक्कत यह है कि अगर एक बार स्ट्रेच मार्क्स आपकी स्किन पर आ गए, तो इन्हें पूरी तरह से ठीक करना नामुमकिन-सा होता है. ऐसा मायोक्लिनिक का कहना है. लेकिन, अगर शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आते ही आपने कुछ घरेलू उपाय इस्तेमाल कर लिए, तो इन्हें काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के घरेलू उपाय (Home remedies to reduce stretch marks) जानते हैं.
स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम या तेल
स्ट्रेच मार्क्स शुरुआत में लाल या बैंगनी रंग की लाइनें होती हैं, जो बाद में खिंची हुई त्वचा जैसे बड़े निशान बन जाते हैं. ऐसा स्किन में अचानक आए खिंचाव या विकास के कारण होता है, जैसे प्रेग्नेंसी (pregnancy stretch marks), प्यूबर्टी या बॉडी बिल्डिंग आदि. साथ ही स्ट्रेच मार्क्स जांघों (stretch marks on thighs) या पेट पर सबसे ज्यादा होते हैं. इन्हें समय के साथ काफी हद तक गायब किया जा सकता है. आइए, स्ट्रेच मार्क्स को हटाने वाली क्रीम या तेल जैसे घरेलू उपाय जानते हैं.
1. नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल को स्ट्रेच मार्क्स हटाने वाले तेल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल के लिए नारियल तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकते हैं. जिन महिलाओं में डिलीवरी या प्यूबर्टी के कारण स्ट्रेच मार्क्स आए हैं, उनके लिए भी नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है.
2. एलोवेरा के फायदे
स्किन के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है. यह स्ट्रेच मार्क्स हटाने वाली क्रीम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप एलोवेरा जेल को सीधे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकते हैं. यह त्वचा को मुलायम बनाता है और टिश्यू को रिपेयर करने में मदद करता है.
3. स्ट्रेच मार्क्स हटाने का घरेलू तरीका
चीनी की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स रिमूव किए जा सकते हैं. इसके लिए आप शुगर स्क्रब इस्तेमाल करें. स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आधा कप शुगर को धीरे-धीरे तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं. आपको कुल मिलाकर आधा कप ही तेल मिलाना है. जैसे- बादाम तेल या नारियल तेल. इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें.
Next Story