लाइफ स्टाइल

पेट दर्द का सटीक इलाज जाने घरेलू नुस्खे

Teja
11 July 2022 10:30 AM GMT
पेट दर्द का सटीक इलाज जाने घरेलू नुस्खे
x
पेट दर्द बहुत ही आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी और कभी भी हो सकती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पेट दर्द बहुत ही आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी और कभी भी हो सकती है। जिसके पीछे गैस, एसिडिटी, खानपान की खराब आदतें, ब्लोटिंग जैसी कई वजहें हो सकती हैं। वैसे तो इन वजहों से होने वाला पेट दर्द खुद-ब-खुद ठीक भी हो जाता है लेकिन जब ये लंबे समय तक बना रहे तो इसे कैसे घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं आज हम इसके बारे में ही जानेंगे।

1. नींबू
नींबू के रस में मौजूद एसिड से खाना आसानी से पच जाता है जिससे गैस की समस्या नहीं होती। इसके अलावा इससे अपच होने की संभावना भी कम रहती है। साथ ही ये आपको हाइड्रेट रखने का काम भी करता है।
2. हीटिंग पैड
जब पेट का दर्द लंबे समय तक बना रहे तो हीटिंग पैड का इस्तेमाल राहत दिला सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पेट में ब्लड का सर्कुलेशन तेजी हो जाता है। गर्माहट से पेट की मसल्स रिलैक्स होती है जिससे दर्द में आराम मिलता है।
3. केला
केले के सेवन से मसल्स की ऐंठन दूर होती है क्योंकि इसमें विटामिन बी6 और पोटैशियम जैसे न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। इसके अलावा पके केले के सेवन से कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
छाती में जलन को कहीं आप दिल का रोग तो नहीं समझते? जानिए इसके लक्षण और उपचार
4. अदरक
पेट खराब हो या दर्द हो, अदरक बहुत ही कारगर आजमाया हुआ नुस्खा है उसे ठीक करने का। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। अदरक की चाय हो या पानी, दोनों का ही इस्तेमाल इस स्थिति में किया जा सकता है। यहां तक कि उल्टी, ओकाई और डायरिया की प्रॉब्लम का भी रामबाण इलाज है अदरक।
5. लौंग
पाचन क्रिया धीमे होने से कई बार पेट में ऐंठन होने लगती है तो ऐसे में इसका इलाज आप छोटे से लौंग से भी कर सकते हैं। पेट दर्द की वजह से उल्टी का एहसास होने पर भी लौंग का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।


Next Story