लाइफ स्टाइल

सेक्शुअल पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय, सेवन से बढ़ सकती है सेक्स टाइमिंग

Shantanu Roy
10 April 2023 5:26 PM GMT
सेक्शुअल पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय, सेवन से बढ़ सकती है सेक्स टाइमिंग
x
पढ़े पूरी खबर...
नई दिल्ली। आजकल की दौड़ती-भागती जिंदगी और उचित खान-पान की कमी की वजह से लोगों की पौरुष शक्ति में कमी आना आम-सी बात हो गई है। वहीं, बिस्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुरुष अमूमन बिना डॉक्टर की सलाह के ही मेडिकल से ही सेक्स पावर बढ़ाने की दवाएं लेकर लेने लगते हैं। इन दवाओं से कुछ समय तक तो ठीक, लेकिन हमेशा अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं होते हैं और उनकी यौन जिंदगी तबाह होने लगती है। जबकि हमारे सेक्सोलॉजिस्ट की राय है कि पुरुष इन सेक्स दवाओं के बिना भी अपनी सेक्स पावर बढ़ा सकते हैं। जी हां, आप नीचे बताए जा रहे सिर्फ 3 तरीकों से सेक्स पावर बढ़ा सकते हैं...

फ़ाइल फोटो
सेक्स के दौरान बॉयफ्रेंड का वीर्य निगल लिया था, क्या मैं प्रेग्नेंट हो जाऊंगी? सेक्स पावर बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों को अधिक कारगर माना जाता है। ये नेचुरल चीजें आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए इनका सेवन करना सही होता है। मगर किसी को पौरुष शक्ति (सेक्शुअल पॉवर) बढ़ाने के घरेलू उपायों की सही जानकारी नहीं होने पर वे अंग्रेजी दवाओं या नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं। ऐसे में पैसे के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। जीवन या पैसे दोनों को दाव पर लगाने से बचाने से पहले एक बार इन घरेलू चीजों के बारे में जान लें।

आपकी सेक्स टाइमिंग या सेक्स पावर बढ़ जाए। आप अपनी सेक्स लाइफ का आनंद भरपूर तरीके से ले सकें। इन चीजों को खाने से यदि फायदा न हुआ तो यकीनन नुकसान भी नहीं पहुंचने वाला है। चलिए हम इस तरह की कुछ चीजों के बारे में जान लेते हैं। कमजोर पौरुष शक्ति के कारण सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाती है। इस वजह न आप खुश रह सकेंगे और न ही आपकी पार्टनर। यदि आपको ऑर्गेज्म चाहिए तो सेक्स पावर बढ़ानी चाहिए। इसको प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं ताकि आगे चलकर आपके शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न हो। अक्सर लोग इस खुशी के लिए खतरनाक दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इस वजह से बाद में वे कई प्रकार की बीमारी का शिकार हो जाते हैं।


गाय का घी
इसके अलावा रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और स्वाद के अनुसार मिश्री डालकर पिएं। आयुर्वेद के मुताबिक, यह एक बेहतरीन सेक्स टॉनिक है। महर्षि चरक का कहना है कि घी गाय का ही होना चाहिए, भैंस का नहीं क्योंकि जो ताकत सांड में होती है, वह भैंसे में नहीं होती। गाय का घी वैसे भी फायदेमंद है क्योंकि इससे मानसिक शांति बढ़ती है। याददाश्त बेहतर होती है और एसिडिटी व कब्ज की शिकायत भी कम हो जाती है। इसके अलावा इससे गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है। पत्नी के पैरों को प्यार किए बिना एक्साइटेड क्यों नहीं हो पाता?
रोजाना बिना रुके चलें
रोजाना बिना रुके 45 मिनट चलें। इससे ब्लड वेसल्स खुली हुई रहती हैं और शरीर के हर हिस्से को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है। हो सके तो सर्कल में चलें। एक मिनट से अधिक समय तक संभोग नहीं हो पाता, और फिर मैं स्खलित हो जाता हूं; क्या करूं?
मानसिक शांति मिलती है
सर्कल में चलना सीधे चलने से बेहतर होता है। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और डायबिटीज के मरीजों को खास लाभ होता है। क्या लड़की के प्राइवेट पार्ट में पहली बार उंगली करने से भी ब्लीडिंग होती है?
अनुलोग-विलोम सही
योगासन बहुत हैं, लेकिन सेक्स के नजरिए से सही तरीके से अनुलोग-विलोम प्राणायाम करना बहुत फायदेमंद है। क्या Sex पावर की दवा इस्तेमाल करने के बाद उसे बंद करने पर उत्तेजना में कमी हो जाती है?
भ्रामरी भी जरूरी
दरअसल, इंसान के शरीर में ज्यादातर बीमारियां वात की वजह से होती हैं। प्राणायाम करने से आप वात की वजह से होने वाली बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा मानसिक शांति के लिए श्वासन और भ्रामरी प्राणायाम भी रोजाना करें।

सेक्स पावर कम होने के कारण
यौन शक्ति कम होने के कई कारण हैं। मानसिक और शारीरिक दो मुख्य कारक माने जाते हैं। अब आपको अपने कारण को समझना होगा। उसके अनुरूप ही उपचार करना चाहिए। ये घरेलू उपाय उन पुरुषों के लिए अधिक कारगर हैं जो शारीरिक रूप से दुर्बल होते हैं। वैसे अधिकतर पुरुष शारीरिक कमजोरी के कारण सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते हैं।
अनहेल्दी फूड
प्रोटीन की कमी
स्ट्रेस भरी लाइफ
नशीले पदार्थों का अत्याधिक सेवन
अगर आपको उपरोक्त में से किसी भी चीज की आदत है तो उसको फौरन छोड़ें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो शायद ये घरेलू उपचार भी काम न करें। इसलिए इस तरह की अनहेल्दी आदतों को छोड़ दें।
लिंग साइज के बारे में सोचना
पोर्न साइट देखकर क्रेजी होना
घंटों सेक्स करने के बारे में सोचना
कई लोग इस तरह की गलतफहमी में भी घिर जाते हैं। इस वजह से भी अपनी सेक्स पावर को अनदेखा कर देते हैं जबकि उनका सब कुछ ठीक होता है। इसलिए अपनी सेक्स परफॉर्मेंस का सही आकलन करें।

1. छुहारा
छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर मिलती है। साथ ही डॉ. अर्जुन बताते हैं- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना लाभकारी होता है। छुहारे को दूध में उबालकर रात में खाने से यौन इच्छा और यौन शक्ति बढ़ सकती है। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए रोजाना 100 ग्राम छुहारे खाएं। छुहारा आसानी से किसी भी किराने की दुकान या ऑनलाइन साइट पर मिल सकता है। इसकी कीमत भी कम ही होती है। इसके अलावा आप खजूर का सेवन भी कर सकते हैं।
2. आंवला
आंवले को सेहतमंद बताया गया है। आंवला के सेवन से आंख, बाल को फायदा मिलता है। इसके अलावा आंवले का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर सेक्स लाइफ बेहतर करने के लिए इसका सेवन करना चाहते हैं तो आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार खाएं।

3. अश्वगंधा
यह एक सदियों पुरानी रसायन औषधि है। इसके सेवन से खासतौर पर शुक्र धातु की मात्रा काफी बढ़ जाती है। अश्वगंधा टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) को बूस्ट करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल अधिकतर पुरुष सेक्स पावर बढ़ाने के लिए करते हैं। इससे वाकई फायदा भी मिलता है। डॉ. अर्जुन बताते हैं कि इसके बेहतर परिणाम के लिए आधा चम्मच अश्वगंधा के चूर्ण को दूध के साथ सुबह-शाम लें।
4. उड़द की दाल
चना, मूंग, मसूर, अरहर दाल की तरह उड़द की दाल को बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। मगर अब आप इसका सेवन करने से खुद को रोक नहीं सकते हैं। उड़द की दाल का इस्तेमाल यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। आधा चम्मच उड़द की दाल को कौंच के साथ पीसकर खाएं। इसके अलावा आप खाने में भी इस दाल का सेवन करें।

5. लहसुन और प्याज का सेवन
हम हर दिन सब्जी के साथ लहसुन और प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल अलग तरीके से करना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन को सेक्स शक्ति बढ़ाने में कारगर माना जाता है। हर दिन लहसुन की दो-तीन कलियां खाने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा प्याज भी सेक्स शक्ति बढ़ा सकती है। खासतौर पर सफेद प्याज का सेवन करना सही माना जाता है। सलाद में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
6. शिलाजीत
आयुर्वेद में शिलाजीत को सेक्सवर्धक और वीर्यवर्धक औषधि माना गया है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार शिलाजीत का सेवन दूध के साथ शुरू कर सकते हैं। शिलाजीत खरीदते वक्त नकली-असली का पहचान कर लें तब जाकर फायदा मिल सकता है।
Tagsसेक्शुअल पावरसेक्शुअल पावर बढ़ानेसेक्स टाइमिंगsexual powerenhance sexual powersex timingनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story