लाइफ स्टाइल

Ways to avoid heatstroke: गर्मी के मौसम में लू से बचने के घरेलु उपाय

Suvarn Bariha
5 Jun 2024 6:15 AM GMT
Ways to avoid heatstroke: गर्मी के मौसम में लू से बचने के घरेलु उपाय
x
Ways to avoid heatstroke: गर्मी तो हर साल पड़ती है लेकिन क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के कारण आजकल गर्मी बिल्कुल ही बर्दाश्त से बाहर है। इस मौसम में बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। कड़कती धूप, गर्म हवाएं और लू से हाल-बेहाल होता जा रहा है। ऐसे में सिर्फ घर से बाहर ही नहीं बल्कि खिड़कियों और दरवाजों से आने वाली गर्म हवा से भी लू लगने की समस्या बन सकती है। लू लगना सुनने में जितना आम लगता है। असल में यह बहुत ही परेशान कर देने वाला होता है।
लू लगने के लक्षण
लू लगने से शरीर का तापमान बढ़ता चला जाता है और पसीने भी नहीं निकलते हैं। हमेशा सर में दर्द और शरीर में अकड़न सी बनी रहती है। किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है अपच और उल्टी की समस्या हो जाती है। कुछ भी खाओ पियो तो डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लू लग जाने पर कौन से उपाय करने चाहिए जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
गीले कपड़े का इस्तेमाल
लू लगने पर आप सबसे पहले एक ठंडी जगह पर लेट जाएं। टेंपरेचर बिल्कुल ही कम ना करें बल्कि थोड़ा नॉर्मल रखें। गीले कपड़े से हाथ पैर और सिर पोछे ताकि शरीर का तापमान थोड़ा कम हो। शरीर का टेंपरेचर नॉर्मल होने के बाद ठंडे पानी से नहाएं।
इलेक्ट्रॉल या ओआरएस (ORS) का घोल पिएं
लू लगने पर शरीर में इनडाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। लूज मोशन और उल्टी तो इसके सबसे आम लक्षण हैं। ऐसे में इलेक्ट्रॉल या ओआरएस का घोल पीने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है, जो लूज मोशन की समस्या और वीकनेस से बचाती है। गर्मी के मौसम में जब भी घर से निकलें इलेक्ट्रॉल आवश्यक है और अपने साथ भी इलेक्ट्रोल का घोल जरूर रखें। दिन भर पीते रहने से आप लू से बच पाएंगे और शरीर में फ्लूइड की कमी नहीं होगी।
Next Story