लाइफ स्टाइल

नाक की सूजन के घरेलू उपाय

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 11:21 AM GMT
नाक की सूजन के घरेलू उपाय
x
घरेलू उपाय
नाक हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है और आप सभी जानते है कि नाक बहुत नाजुक होती है जिसे बहुत सी बीमारी प्रभावित करती है। नाक से जुड़ी बहुत सी बीमारी है जो हमे परेशान करती है जैसे नाक से खून आना, साइनस, नाक पकना, मवाद आना, अधिक छींके आना और जलन जैसी बहुत सी बीमारी हो जाती है जिससे हमे बहुत दिक्कत होती है इसमें नाक की सूजन एक आम बीमारी है जिसके इलाज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है ताकि इन घरेलु उपायों को अपनाकर आप नाक कि सूजन से आराम पा सकते हैं।
सेब के सिरके :
सेब के सिरके में शक्तिशाली एंटी-हिस्टामिन गुण होते हैं। यह सूजन को कम करने में प्रभावी है। यह बहती नाक और नाक की रुकावट को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह सिरदर्द से भी राहत प्रदान करता है जो लगातार छींकने से उत्पन्न हो सकता है। आप शहद के साथ एक गिलास गर्म पानी में एक स्पून सेब का सिरका पिएं। आप एक दिन में इस गर्म पेय के दो गिलास पी सकते हैं।
तुलसी :
तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी पौधा माना जाता है और इसके पत्ते बहुत गुणकारी होते है। अगर किसी की नाक में सूजन हो तो आपको बताये तुलसी के पत्ते का रश निकालकर नाक में डालने से बहुत राहत मिलता है और अगर इसके पत्ते का सेवन भी किया जाये तो और जल्दी फायदा मिल सकता है। इसलिए सभी को तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए।
पोदीना :
पुदीने में सूजन को कम करने वाले शक्तिशाली गुण हैं। इसके पत्ते भी गले में शांति प्रदान करते हैं। आप दिन के किसी भी समय पेपरमिंट के पत्तों को चबा सकते हैं या आप 5 मिनट के लिए पेपरमिंट ऑयल का उपयोग करके स्टीम ले सकते हैं।
सरसों का तेल :
सरसों का तेल भी बहुत गुणकारी होता है अगर किसी की नाक में सुजन हो तो सरसों के तेल को गरम कर ले। अब इसे आप अपनी नाक में लगाये ऐसा करने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा। आप चाहे तो इसका सेवन भी कर सकते है जिससे लाभ अधिक होगा।
अदरक :
अदरक एलर्जी राइनाइटिस के उपचार में भी काफी प्रभावी है। इसमें एंटीहिस्टामाइन गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। यह गले की समस्याओं के उपचार में भी फायदेमंद है। आप 5 मिनट के लिए एक गिलास पानी में अदरक की जड़ का एक छोटा टुकड़ा उबालें और एक बदी स्पून नींबू का रस और एक स्पून शहद को मिलाएँ। आप इसे दैनिक रूप से पी सकते हैं।
नमक पानी :
अगर किसी को नाक में लम्बे समय से सुजन हो या फिर कुछ ही दिन की बात हो तो ऐसे में अगर पानी में नमक मिलाकर गरम किया जाये और उसी से नाक की सेकाई और धुलाई की जाये तो मै बताऊ आपको जल्द राहत मिल सकती है और ऐसा करने के बाद सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
Next Story