लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए पैनकेक जो बच्चों को आएगा बेहद पसंद, जाने विधि

Subhi
14 Dec 2020 10:30 AM IST
घर पर बनाए पैनकेक जो बच्चों को आएगा बेहद पसंद, जाने विधि
x
घर पर बनाए पैनकेक जो बच्चों को आएगा बेहद पसंद

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |

सामग्री

1 कप मैदा

1 छोटा चम्मच चीनी

1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस

एक चुटकी नमक

2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर

1 कप दूध

3 चम्मच तेल

2 चम्मच मक्खन

बनाने की विधि

सबसे पहले मैदा, चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर, दूध, तेल, वनीला एसेंस और पानी मिला लें. इसके बाद इन्हें आप अच्छी तरह मिला लें और इनका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. तैयार होने के बाद इन्हें थोड़े समय के लिए रख लें. अब फ्राइंग पैन में तेल गर्म कर लें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें से कुछ तेल निकालकर रख लें. अब अपनी आंच धीमी कर लें और इसमें तैयार पेस्ट डालें. जब ये थोड़ा सुनहरा रंग का हो जाए तो इसे पलट दें. जब 'पैनकेक' किनारों से फूलने लगें, तो समझिए आपका ये केक बन चुका है. अब आप इसे मक्खन या शहद के साथ सर्व कर सकते हैं.

Next Story