लाइफ स्टाइल

होली स्पेशल मैंगो श्रीखंड बढ़ाएगा त्योहार का मजा

Kajal Dubey
23 March 2024 12:33 PM IST
होली स्पेशल मैंगो श्रीखंड बढ़ाएगा त्योहार का मजा
x
लाइफ स्टाइल : इस गर्मी के मौसम में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में मीठे में आम को शामिल करना बेहतरीन साबित होता है. इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मैंगो श्रीखंड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो ऐसा स्वाद देगी कि हर किसी को पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
दही – 3 ½ कप
आम - 2 (कटे हुए)
चीनी – ½ कप
इलायची पाउडर - 4-5
केसर- 1 चुटकी
सूखे मेवे - सजावट के लिए
आम - सजावट के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले दही को एक सूती कपड़े में डालकर 4-5 घंटे के लिए लटका कर रख दें.
- अब ब्लेंडर की मदद से आम की प्यूरी बना लें.
- अब मैंगो प्यूरी में गाढ़ा दही, केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर ब्लेंड कर लीजिए.
- इसे ठंडा होने के लिए 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
बाद में इसे सर्विंग डिश में निकालें और सूखे मेवे और कटे हुए आम से सजाकर सर्व करें.
Next Story