लाइफ स्टाइल

Holi Dahan 2025 : होलीका दहन से पहले घर से हटा दें ये 10 नकारात्मक चीजें

Uma Verma
13 March 2025 10:42 AM IST
Holi Dahan 2025 : होलीका दहन से पहले घर से हटा दें ये 10 नकारात्मक चीजें
x

होली का त्योहार सिर्फ रंगों और उत्साह का ही नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। होलीका दहन से पहले घर में मौजूद कुछ नकारात्मक चीजों को हटा देना शुभ माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।

1. टूटी-फूटी चीजें

अगर आपके घर में टूटे हुए बर्तन, शीशे, घड़ियां, या फर्नीचर पड़े हैं तो उन्हें हटा दें। ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और घर में आर्थिक परेशानियां ला सकते हैं।

2. बेकार और फटे-पुराने कपड़े

फटे या पुराने कपड़े घर में गरीबी और नकारात्मकता को आमंत्रित करते हैं। होली से पहले इन्हें या तो दान कर दें या फिर हटा दें।

3. घर में जमी हुई धूल और गंदगी

गंदगी और धूल घर में नकारात्मकता लाती है। होलीका दहन से पहले घर की अच्छे से सफाई करें, जिससे सकारात्मकता का वास हो।

4. खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

घर में पड़े बंद पंखे, खराब बल्ब, बंद घड़ियां, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान घर की ऊर्जा को नकारात्मक बनाते हैं। इन्हें सही करवाएं या बाहर निकाल दें।

5. बासी और बेकार पड़ा हुआ खाना

पुराना और खराब हो चुका खाना घर में नेगेटिव वाइब्स लाता है। इसे तुरंत हटा दें और हमेशा ताजा भोजन ग्रहण करें।

6. कांटेदार पौधे और मुरझाए हुए फूल

घर में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या सूखे और मुरझाए फूल रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इन्हें हटा दें और घर में हरे-भरे और सुगंधित पौधे लगाएं।

7. अशुभ चित्र या खंडित मूर्तियां

अगर घर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या कोई डरावना या अशुभ चित्र रखा हो, तो उसे तुरंत हटा दें। ये घर में अशांति का कारण बन सकते हैं।

8. टूटे हुए झाड़ू और टूटी हुई चीजें

टूटा झाड़ू घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य लाता है। होली से पहले इसे बदल देना चाहिए।

9. पुराने और बेकार दस्तावेज़ या पेपर

अगर घर में अनावश्यक कागज, पुराने बिल, रद्दी पेपर इकट्ठे हो रहे हैं, तो उन्हें हटा दें। यह मानसिक तनाव को बढ़ा सकते हैं।

10. नकारात्मक विचार और झगड़े

सबसे जरूरी बात यह है कि होलीका दहन से पहले अपने मन से नकारात्मकता निकालें। घर में शांति बनाए रखें, रिश्तों में कड़वाहट न आने दें और प्यार एवं सौहार्द्र का वातावरण बनाएं।


Next Story