लाइफ स्टाइल

होली पर मथुरा-वृंदावन में हर तरफ रंगोत्सव की धूम

Tara Tandi
29 March 2021 5:11 AM GMT
होली पर मथुरा-वृंदावन में हर तरफ रंगोत्सव की धूम
x
होली पर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिर और चौराहों-तिराहों पर रंगोली से सजावट की गई है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | होली पर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिर और चौराहों-तिराहों पर रंगोली से सजावट की गई है। हर तरफ रंगोत्सव की धूम है। रविवार को नगर निगम की टीम ने करीब 15 स्थलों पर यह रंगोली सजाई। मकसद केवल यह था कि होली पर आने वाले श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की एक अच्छी छवि लेकर जाएं।

ब्रज की होली का अलग ही महत्व है। होली पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु एक अलग ही छवि मन में लेकर जाएं, इसके लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने रंगोली सजाने का पूरा प्लान तैयार किया थ
इनमें प्रमुख मंदिरों के अलावा चौराहे और तिराहों को भी शामिल कर लिया। रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्रीद्वारिकाधीश मंदिर, होलीगेट चौराहे पर रंगोली बनाई गई। इस रंगोली को देखकर हर कोई नगर निगम की इस पहल की तारीफ करता दिखा।
श्रद्धालु भी अपने मन में मथुरा-वृंदावन की अलग ही अच्छी छवि लेकर गए। नगर आयुक्त ने बताया कि मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाई गई। इससे एक अच्छा संदेश श्रद्धालु और मथुरा-वृंदावन की छवि लोगों के मन में गई होगी।
यहां पर सजाई रंगोली
भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, होलीगेट, डीगगेट, सिविल लाइंस, स्टेट बैंक चौराहा, लक्ष्मीनगर, प्रेम मंदिर, विद्यापीठ चौराहा, नगर निगम वृंदावन के सामने, सौ शैय्या, श्रीकृष्ण जन्मस्थान रेलवे लाइन, पोतराकुंड, द्वारिकाधीश मंदिर।





Next Story