लाइफ स्टाइल

Holi 2025: जिद्दी रंग हटाने के आसान और असरदार घरेलू नुस्खे

Uma Verma
14 March 2025 3:20 PM IST
Holi 2025: जिद्दी रंग हटाने के आसान और असरदार घरेलू नुस्खे
x

Holi 2025 | होली के रंगों की मस्ती तो सबको पसंद होती है, लेकिन रंग छुड़ाने की टेंशन हर किसी को रहती है। खासतौर पर जब गुलाल और पक्के रंग त्वचा और बालों पर चिपक जाते हैं, तो इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं! कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना किसी नुकसान के इन जिद्दी रंगों को हटा सकते हैं।

1. नारियल या सरसों का तेल लगाएं

होली खेलने के बाद अगर रंग नहीं निकल रहा है, तो नारियल तेल या सरसों का तेल हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन से धो लें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।

2. दही और बेसन से स्क्रब करें

एक चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे और शरीर पर स्क्रब करें। इससे त्वचा से रंग हटाने में मदद मिलेगी और स्किन ग्लो करेगी

3. नींबू और एलोवेरा का जादू

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो रंग हटाने में मदद करती हैं। नींबू के रस में एलोवेरा जेल मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद धोने से रंग धीरे-धीरे हल्का हो जाएगा।

4. शहद और दूध का मिश्रण

अगर चेहरे या गर्दन पर रंग चिपक गया है, तो दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और धीरे-धीरे रगड़ें। इससे रंग हटने के साथ त्वचा भी मॉइश्चराइज होगी

5. बालों से रंग हटाने के लिए दही और नींबू

बालों से पक्का रंग छुड़ाने के लिए दही और नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ करें। इससे बाल रूखे नहीं होंगे और रंग भी आसानी से निकल जाएगा

6. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर त्वचा पर रंग ज्यादा लग गया है तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। यह नेचुरल तरीके से रंग हटाने का बेहतरीन उपाय है


Next Story