लाइफ स्टाइल

इन 3 चीजों के सेवन से कण्ट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेसर

Nilmani Pal
14 Aug 2021 2:17 PM GMT
इन 3 चीजों के सेवन से  कण्ट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेसर
x
आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधि माना जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आजकल लोग तनाव भरी ज़िंदगी जीने लगे हैं। इससे उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग तनाव को कमतर आंकते हैं। हालांकि, तनाव कई बीमारियों का जड़ है। आसान शब्दों में कहें तो तनाव के चलते कई बीमारियां दस्तक देती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो तनाव से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूरी है। इसके उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी उच्च रक्तचाप के मरीज हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

अर्जुन की छाल यूज करें
आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। जानकारों की मानें तो अर्जुन की छाल में एंटी-हाइपरटेंशिव, एंटीप्लेटलेट, एंटी-इस्किमिक, एंटीऑक्सीडेंट, इनोट्रोपिक के गुण पाए जाते हैं। इसके चलते उच्च रक्तचाप के मरीजों को अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर रोजाना सुबह में खाली पेट सेवन करें। इससे हाइपरटेंशन कंट्रोल में रहता है।
अश्वगंधा का सेवन करें
जानकारों की मानें तो उच्च रक्तचाप के कई कारण हैं, लेकिन प्रमुख कारण तनाव है। तनाव से कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं। इनमें एक उच्च रक्तचाप भी है। इसके लिए आप अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें तनाव को दूर करने के प्रभावशाली गुण पाए जाते हैं। साथ ही अश्वगंधा के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच अश्वगंधा दूध में मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो गुनगुना गर्म पानी में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे भी रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
दूध में कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
कई शोधों में साबित हो चुका है कि कीवी फल सेहत के लिए वरदान है। इसमें पोटैशियम और फाइबर समेत कई अन्य औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से न केवल रक्तचाप कंट्रोल में रहता है, बल्कि हृदय भी स्वस्थ रहता है। वहीं, हृदयघात का खतरा भी कम हो जाता है। एक शोध की मानें तो एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना तीन कीवी खाना चाहिए। आप चाहे तो कीवी के जूस का भी सेवन कर सकते हैं


Next Story