- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस हेयर कलर से छिपाएं...
लाइफ स्टाइल
इस हेयर कलर से छिपाएं अपने सफ़ेद बाल, नहीं होगा कोई नुकसान
Mohammed Raziq
16 Aug 2023 7:57 PM IST

x
नहीं होगा कोई नुकसान
देखा जाता हैं कि लोग अपने सफ़ेद बालों को छिपाने के लिए धड़ल्ले से बाजार में मिलने वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये हेयर कलर आपके बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको कुदरती चीजों की मदद लेनी चाहिए जो बिना बालों को नुकसान पहुंचाए आपके सफ़ेद बालों को छिपा दे। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऐसा हेयर पैक लेकर आए हैं जो बालों को नेचुरल तरीके से काला करेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
हेयर कलर के लिए जरूरी सामग्री
- चाय पत्ती 4 चम्मच
- आमला पाउडर 1 चम्मच
- मेहंदी 4 चम्मच
- शिकाकाई 2 चम्मच
- कॉफी और चाय पत्ती से तैयार पानी 1 बाउल
हेयर कलर बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले चाय पत्ती को धीमी आंच पर लोहे की कड़ाही में गर्म कर लें।
- 2-3 मिनट लगातार चाय पत्ती को हिलाते हुए भूनें।
- उसके बाद मिक्सी में चाय पत्ती डालकर इसे पूरी तरह पीस लें।
- पीसने के बाद फिर से उसी कड़ाही में चाय पत्ती का पाउडर डाल लें।
- साथ ही आमला पाउडर, शिकाकाई और मेहंदी डाल लें और 10 मिनट तक पाउडर के काला होने तक इसे भूनें।
- अच्छे से भुनने के बाद चाय-कॉफी वाला पानी इसमें मिला दें।
- अच्छे से मिक्स करने के बाद आपका होममेड नेचुरल हेयर केयर बनकर तैयार है।
- इसे ठंडा होने के बाद बालों में अप्लाई करें, 4-5 घंटे के लिए बालों में लगाएं।
- उसके बाद सादे पानी से बाल धो लें।
- बाल सूखने के बाद कोकोनट या फिर सरसों का तेल बालों में लगा लें, इससे कलर लंबे समय तक बालों में टिकेगा।
- अगले दिन बालों में शैंपू कर लें, यह एक बहुत ही आसान और नेचुरल तरीका है बाल कलर करने का।
Next Story





