लाइफ स्टाइल

स्ट्रेच मार्क्स को छुपाएं मेकअप की मदद से, आजमाए ये ट्रिक्स

SANTOSI TANDI
16 Aug 2023 1:40 PM GMT
स्ट्रेच मार्क्स को छुपाएं मेकअप की मदद से, आजमाए ये ट्रिक्स
x
आजमाए ये ट्रिक्स
अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाओं का शरीर जब अचानक बढ़ता हैं तो स्ट्रेच मार्क्स की समस्या पनपने लगती हैं। गर्भावस्था या स्ट्रेचिंग की वजह से स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं। यह आपको शर्मिंदा कर सकते हैं और खूबसूरती में कमी भी लाते हैं। ऐसे में आप मेकअप की मदद से इस समस्या का इलाज कर सकते हैं और इन्हें छुपा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन मेकअप ट्रिक्स के बारे में जो आपका काम आसान बनाएगी।
सही कलर करेक्टर का चुनाव
सबसे पहले तो ये जान लें कि किसी भी तरह के मार्क्स को ढकने के लिए सही कलर करेक्टर का चुनाव करें। अगर स्ट्रेच मार्क्स लाल या बैंगनी रंग के दिखते हैं तो इसके लिए पीले रंग के करेक्टर का चुनाव बेहतर है। वहीं पुराने मार्क्स जो शरीर के रंग के हो जाते हैं उनके लिए किसी भी तरह के करेक्टर की जरूरत नही होती है। क्योंकि ये काफी हल्के रंग के होते हैं।
फुल कवरेज फाउंडेशन का इस्तेमाल
बेशक स्ट्रेच मार्क्स को कवर करने के लिए फुल कवरेज फाउंडेशन काफी जरूरी है। इनके सही इस्तेमाल से स्कार्स से लेकर हाइपरपिग्मेंटेशन तक को कवर किया जा सकता है। फुल कवरेज फाउंडेशन तेजी से स्किन पर फैलता है और आपके स्किन पर एक इवन टोन जैसा नजर आने लगता है। जिसके कारण उस हिस्से की त्वचा स्मूद और नेचुरल दिखने लगती है।
मेकअप करें सेट
अगर आप चाहती हैं कि ये दिनभर टिका रहे तो मेकअप ब्रश से इसे सेटिंग पाउडर लगाकर अच्छे से फैला लें।
सेल्फ टैनर करें अप्लाई
स्ट्रेच मार्क्स और शरीर के किसी भी हिस्से की टैन लाइन को ढंकने के लिए सेल्फ टैनर आता है। बाजार में मिलने वाले अच्छे किस्म के सेल्फ टैनर से आप बिना किसी मेकअप और मेहनत के इन मार्क्स को आसानी से छुपा सकती हैं।
Next Story