लाइफ स्टाइल

बार-बार आ रही है हिचकी, अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

SANTOSI TANDI
12 Jun 2023 12:29 PM GMT
बार-बार आ रही है हिचकी, अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
x
अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
हिचकी आना नेचुरल है और वैसे तो इस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। हिचकी कई कारणों से आती है। कई बार हिचकी कुछ सेकेंड्स या मिनट में आना बंद हो जाती है तो कई बार ये कुछ घंटों के लिए भी परेशान कर सकती है। हिचकी आने को भले ही किसी के याद करने से जोड़ा जाता हो लेकिन असल में इसके पीछे कई साइंटिफिक कारण हैं। हिचकी आने का संबंध डाइजेस्टिव सिस्टम में परेशानी से हो सकता है। जब ज्यादा हिचकी आने लगती है तो ये परेशानी की वजह बन जाती है।
अगर आपको लगातार कई घंटों से हिचकी आ रही है या फिर कई दिनों तक बीच-बीच में हिचकी आपको परेशान कर रही है तो आपको इसे नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी हिचकी को दूर किया जा सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
हिचकी को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
एक गिलास तेज गर्म पानी लें। उसे लगभग 1 टीस्पून इलायची पाउडर मिलाएं। 15 मिनट तक इस पानी को ढ़क कर रख दें ताकि इसमें इलायची पाउडर अच्छे से मिल सकें। इसके बाद पानी को छान लें और फिर इसे गुनगुना पिएं। आपको कुछ देर में हिचकी में आराम मिलेगा।
how to stop hiccups
यह एक ऐसा तरीका है जिसे अक्सर घरों में आजमाया भी जाता है। एक चम्मच चीनी लें और इसे धीरे-धीरे चबाते हुए खाएं। इससे भी हिचकी आना बंद हो सकती है।
थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर लें और इसे सूंघें। इससे आपकी छींक आएगी और छींक आने पर हिचकी बंद हो सकती है।
अगर किसी बच्चे को हिचकी आ रही है तो उसे एक चम्मच मीठा दही खिलाएं। तुरंत आराम मिलेगा।
हिचकी को दूर करने के लिए आप फ्रेश अदरक का छोटा टुकड़ा लें। इसे चबाते हुए खाएं। हिचकी आना कम हो जाएंगी।
हिचकी आने पर पानी पिएं या फिर पानी से गरारे करें। इससे भी हिचकी आना बंद होगी।
सूर्य नमस्कार(सूर्य नमस्कार के फायदे) और प्राणायाम भी हिचकी में आराम पहुंचा सकते हैं। इसलिए हिचकी आने पर आप इन्हें भी कर सकते हैं।
डॉक्टरी सलाह कब लेनी चाहिए?
एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपको 3 घंटे से ज्यादा वक्त से हिचकी आ रही हैं, इन उपायों को आजमाने के बाद भी आपकी हिचकी(हिचकी को दूर करने के लिए मुद्रा) नहीं कम हो रही हैं तो आपको डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर हिचकी की वजह से आपका खान-पान और नींद डिस्टर्ब हो रही है तो भी जरूरी है कि आप डॉक्टरी सलाह लें।
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के ये 11 नियम आपको लंबे समय तक रख सकते हैं हेल्‍दी और जवां
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
यह भी पढ़ें- एक्‍सपर्ट टिप्‍स : बदहजमी के लिए अपनाएं ये 10 रामबाण घरेलू उपचार
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story