- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हीमोग्लोबिन नहीं होगा...
लाइफ स्टाइल
हीमोग्लोबिन नहीं होगा कम, अगर डाइट में शामिल होंगे ये पोषक तत्व
Kajal Dubey
3 May 2023 12:03 PM GMT

x
हीमोग्लोबिन पर बात करने से पहले ये जान लेना जरूरी हो जाता है कि ये है क्या और इससे किस-किस को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हीमोग्लोबिन ज्यादातर बार महिलाओं और बुजुर्गों में ही कम होता है।
लेकिन इसकी कमी पुरुषों में भी हो सकती है। हीमोग्लोबिन की कमी दिखाती है कि आपके शरीर में ये खास तरह का प्रोटीन कम हो रहा है। जी हां, हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन है। ये लाल रक्त कोशिकाओं में मिलता है और ऑक्सीजन पूरे शरीर में फैलाने का काम करता है।
ये खास प्रोटीन जब शरीर में कम हो जाता है तो शरीर में खून की कमी हो जाती है। फिर एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि कुछ खास चीजों का सेवन नियम से किया जाए, आहार विशेषज्ञ डॉ. भारती दीक्षित बता रही हैं पूरी बात -
1.कितनी होनी चाहिए मात्रा
स्त्री और पुरुषों में हीमोग्लोबिन की अलग-अलग मात्रा की जरूरत होती है। पुरुषों में हीमोग्लोबिन 13.5 ग्राम/ डीएल और महिलाओं में 12 ग्राम/ डीएल से कम है तो ये स्थिति एनीमिया कहलाती है।
2.प्रोटीन भी हो खाने का हिस्सा
हीमोग्लोबिन शरीर में सही मात्रा में रहे इसके लिए जरूरी है कि आप प्रोटीन को भी आहार में शामिल करें। इसके लिए आपको चिकन, मछली और अंडे के साथ सभी तरह के डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना होगा।इसके साथ दालें, चना, राजमा और छोले आदि भी डाइट में शामिलकरने होंगे।
3.विटामिन सी चाहिए
आपको हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए विटामिन सी वाले फल खाने होंगे। इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ता है। आपको संतरा, खरबूजा, टमाटर आदि खाने में शामिल करना होगा।
4.आयरन है जरूरी-
याद रखिए, अगर आपने अपने खाने में आयरन की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। इसके लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां खानी होंगी साथ में किशमिश जैसे सूखे मेवे,खजूर, गुड़ भी।
Next Story