- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शरीर में गर्मी बढ़ने...
लाइफ स्टाइल
शरीर में गर्मी बढ़ने पर हो सकते हैं हैवी पीरियड्स, इन नुस्खों से मिलेगा आराम
SANTOSI TANDI
20 July 2023 7:23 AM GMT

x
पीरियड्स, इन नुस्खों से मिलेगा आराम
शरीर में मौजूद तीन दोषों को आयुर्वेद में अहम माना गया है। स्वस्थ रहने के लिए इनके बीच संतुलन बहुत जरूरी है। जिन महिलाओं के शरीर में पित्त की अधिकता होती हैं, उन्हें हैवी पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। पित्त के ब्लड से जुड़े होने के कारण, पित्त प्रधान महिलाओं को पीरियड में हैवी फ्लो होता है। शरीर में गर्मी भी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप हैवी पीरियड्स में आराम पा सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकरी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
हैवी पीरियड्स में काली किशमिश के पानी से मिलेगा आराम
पित्त को कम करने के लिए काली किशमिश का पानी कारगर है। यह बाल झड़ने को भी कम करता है और खून की कमी को दूर करता है। इसमें नैचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और इसकी तासीर ठंडी होती है। पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में, शरीर में एनर्जी बढ़ाने में और कब्ज में आराम देने में भी यह फायदेमंद है। 4-5 काली किशमिश को 1 गिलास पानी में पूरी रात भिगाएं। अगली सुबह इसे पीस लें और इस ड्रिंक को पिएं। आप इसे सुबह सबसे पहले पी सकती हैं या फिर खाने से 1 घंटा पहले या बाद में लें।
शरीर की गर्मी को कम करेगा सौंफ का पानी
सौंफ का पानी भी शरीर की गर्मी को कम कर पीरियड फ्लो में आराम देता है। पित्त से जुड़े दोषों को दूर करने और डाइजेशन को सुधारने में यह काम आते हैं। इसके अलावा अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको इन्हें जरूर लेना चाहिए। अगर आपके शरीर में पित्त बढ़ा हुआ है, आपको पेट में अधिक गर्मी महसूस होती है, पसीना ज्यादा आता है तो यह ड्रिंक आपके लिए लाभकारी है। 1 टीस्पून सौंफ के बीज को 1 गिलास पानी में लें। इस ड्रिंक को आप बिना छाने पी सकती हैं। सौंफ के बीज को चबाकर खाएं या फिर आप सौंफ का पाउडर भी डाल सकती हैं। लंच के 2 घंटे बाद इस ड्रिंक को पिएं। आपको लाभ मिलेगा।
पीरियड से जुड़ी समस्याएं
अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है, पीरियड में दर्द अधिक होता है या पीरियड्स हैवी होते हैं, हथेली और तलवों में गर्माहट महसूस होती है, यूरिन में जलन होती है, या फिर कमजोरी और सिरदर्द की समस्या है, तो पित्त को कम करने के लिए आपको इन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। आप चावल का पानी भी ले सकती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story