- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Heart Health: ये फूड्स...
लाइफ स्टाइल
Heart Health: ये फूड्स हैं ‘साइलेंट किलर’, खाने से बढ़ता है दिल का खतरा
SHIDDHANT
12 Oct 2025 7:54 PM IST

x
New Delhi. नई दिल्ली। आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी कि “दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है।” हालांकि इसे किसी और संदर्भ में कहा जाता है, लेकिन वास्तव में आपके दिल की सेहत और खानपान का गहरा संबंध है। गलत खानपान और अनहेल्दी आदतें हृदय रोगों और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय युवाओं में हार्ट डिसीज, हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं। डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे खराब खानपान, एक्सरसाइज की कमी, धूम्रपान, अत्यधिक शराब का सेवन और तनाव जैसी आदतें मुख्य कारण हैं।
अनहेल्दी डाइट पर कंट्रोल जरूरी
दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण जरूरी है। कुछ ऐसी आदतें जो दिल को बीमार बनाने का काम करती हैं, वे इस प्रकार हैं:
1. नमक का अधिक सेवन
अत्यधिक सोडियम का सेवन शरीर में तरल पदार्थ जमा कर देता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर दबाव पड़ता है। लंबे समय तक यह दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है।
2. प्रॉसेस्ड फूड्स
प्रॉसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स की अधिकता से धमनियों में प्लाक जमने लगता है। इससे रक्त का प्रवाह बाधित होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
3. चीनी का अधिक सेवन
शुगर का अत्यधिक सेवन इंसुलिन डिसबैलेंस, मोटापा, सूजन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ाता है।
4. आलस भरी जीवनशैली
लंबे समय तक बैठे रहना, कम फिजिकल एक्टिविटी, देर तक सोना और एक्सरसाइज ना करना दिल की मांसपेशियों को कमजोर करता है। इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हफ्ते में 4-5 बार मीडियम इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, जॉगिंग या योग करना दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
5. धूम्रपान
तंबाकू और सिगरेट में मौजूद निकोटिन दिल और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। यह ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा कम करता है और ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। लंबे समय तक धूम्रपान से स्ट्रोक और कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
6. शराब का सेवन
अत्यधिक शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, खून में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है और दिल की अनियमित धड़कन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक से बचने के लिए सही खानपान, नमक और शुगर की मात्रा नियंत्रित करना, नियमित एक्सरसाइज करना, धूम्रपान और शराब से दूर रहना बेहद जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Tagsदिल की सेहतहार्ट अटैक जोखिमअनहेल्दी फूड्सप्रॉसेस्ड फूडअधिक नमकचीनी सेवनआलस भरी लाइफस्टाइलधूम्रपान और शराबएक्सरसाइज टिप्सहृदय रोग से बचावHeart Health Indiaकार्डिएक हेल्थफिट और स्वस्थ दिलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





