लाइफ स्टाइल

स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी डाइट चार्ट

Shantanu Roy
15 Nov 2021 12:47 PM GMT
स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी डाइट चार्ट
x
आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका खान-पान बिल्कुल स्वस्थ हो। अधिकांश लोग घर से बाहर ही भोजन करना पसंद करते हैं। अनेक लोग फास्ट फूड आदि का भी बहुत सेवन करते हैं।

जनता से रिश्ता। आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका खान-पान बिल्कुल स्वस्थ हो। अधिकांश लोग घर से बाहर ही भोजन करना पसंद करते हैं। अनेक लोग फास्ट फूड आदि का भी बहुत सेवन करते हैं। नतीजा यह होता है कि लोग बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में जब भी कोई रोगी किसी डॉक्टर से सम्पर्क करता है तो डॉक्टर सबसे पहले मरीज को अपना डाइट प्लान बदलने की सलाह देते हैं। इसलिए आज संतुलित आहार चार्ट (नार्मल डाइट प्लान) लोगों की जरूरत बन गया है।

हेल्दी डाइट चार्ट ना सिर्फ रोगी को फायदा पहुंचाता है, बल्कि सभी लोगों को इससे लाभ मिलता है। दैनिक आहार तालिका का पालन कर आप खुद के साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ बना सकते हैं। इसलिए आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी है कि स्वस्थ आहार चार्ट क्या है। आइए जानते हैं कि संतुलित आहार (हेल्दी डाइट) क्या होता है, और स्वस्थ रहने के लिए आपका दैनिक आहार तालिका कैसा होना चाहिए।

संतुलित आहार (स्वस्थ भोजन) क्या है? (What is Normal Diet or Healthy Diet?)
वह कोई भी पदार्थ जो शर्करा (Carbohydrate), वसा, जल तथा प्रोटीन से बना हो, और जिसे जीव द्वारा जीवन जीने के लिए ग्रहण किया जा सके, उसे भोजन कहते हैं। भोजन में अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के विकास एवं वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं। भोजन से विभिन्न पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जैसे- कार्बोज, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण, विटामिन्स और जल आदि। पौष्टिक तत्व आपके शरीर में पोषण स्तर को बनाए रखता है ताकि आप स्वस्थ रहें। इसलिए ना केवल जीवित रहने के लिए, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन बिताने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता है।
अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए संतुलित भोजन मूल आधार है। वायु और जल के बाद शरीर के लिए भोजन ही आवश्यक होता है। भोजन ग्रहण करने पर पाचक रस उस पर अपना काम करता है, और भोजन से जरूरी पोषक तत्व शरीर द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। इससे ही आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है। मनुष्य जिस तरह का भोजन ग्रहण करता है, उस पर ही मनुष्य की स्वास्थ्य स्थिति निर्भर करती है। इसलिए हर व्यक्ति को संतुलित आहार चार्ट का पालन करना जरूरी होता है।

स्वस्थ भोजन (संतुलित आहार) के फायदे (Benefits of Normal Diet or Healthy Diet)
भोजन से मुख्यतः आपके शरीर को ये लाभ होते हैंः-

शरीर को ऊर्जा मिलती है।
शारीरिक तन्तुओं का निर्माण होता है।
बीमारियों से बचाव होता है।
शारीरिक गतिविधियों सुचारू रूप से जारी रहती हैं।
पुरुषों के लिए संतुलित आहार चार्ट (नार्मल डाइट चार्ट) (Normal Diet Chart or Healthy Diet Chart for Male)
पुरुषों को संतुलित आहार के रूप में इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिएः-

कार्ब्स और प्रोटीनयुक्त भोजन करें।
सोने से लगभग एक घण्टा पहले भोजन करने की आदत डालें।
इसके साथ ही सुबह व्यायाम एवं टहलने की आदत डालनी चाहिए।
सुबह उठकर एक गिलास दूध, जिसमें मलाई ना हो ले सकते हैं। इसके साथ 3-4 बादाम खाएँ।
शाम को थोड़ी मात्रा में स्नैक्स जैसे- जूस, फल, ग्रीन टी, नट्स आदि लेने से ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
नाश्ते में अंकुरित अनाज, मौसमी फल या उपमा ले सकते हैं। नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
दोपहर के भोजन में दाल, रोटी, सब्जी, चावल एवं सलाद ले सकते हैं। इसके साथ में एक कप दही या छाछ भी लेना चाहिए।
रात में कम एवं हल्का भोजन करना चाहिए। रात के भोजन में चावल ना लें। केवल रोटी, सब्जी एवं सलाद ले सकते हैं।
महिलाओं के लिए संतुलित आहार चार्ट (नार्मल डाइट चार्ट) (Normal Diet Chart or Healthy Diet Chart for Felame)
महिलाओं के लिए पोषण संबंधी आवश्यकताएँ पुरुषों से भिन्न होती है। महिलाएँ को मासिक धर्म के कारण पुरुषों की तुलना में अधिक आयरन की आवश्यकता होती है। इसलिए महिलाओं को संतुलित आहार के रूप में इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिएः-
महिलाओं को नाश्ते में प्रोटीनयुक्त आहार लेना चाहिए।
ब्रेड या फिर दलिया के अंकुरित अनाज का सेवन करें।
मौसमी फलों का सेवन करें। दूध और नट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं।
दिन का भोजन, कार्ब्स, प्रोटीन और वसा से युक्त करें।
भोजन में 2 रोटी, एक कटोरी चावल, दाल, सब्जी, सलाद एक दही का सेवन करें।
शाम के वक्त ग्रीन टी, जूस, फल या नट्स ले सकते हैं।
रात का भोजन दिन की तुलना में हल्का होना चाहिए। 2 रोटी, सब्जी, सलाद एवं कटोरी दाल लेनी चाहिए।
रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पिएँ।
संतुलित आहार चार्ट (बैलेंस डाइट चार्ट) का पूरा विवरण (Normal Diet Chart or Balanced Diet Chart Details)
हर व्यक्ति की शारीरिक संरचना और उसके द्वारा की जाने वाली मेहनत के हिसाब से खान-पान की आवश्यकता अलग-अलग होती है। दिमाग सुचारु रूप से काम करता रहे और शरीर थके नहीं, इसके लिए हर वयक्ति को लगभग 1200 से 1800 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इतनी कैलोरी ऊर्जा के रूप में शरीर में बेहतर ढंग से संचारित हो जाती है, जो वसा के रूप में शरीर में नहीं जमती। इसलिए आहार चार्ट में खाद्य पदार्थों की मात्राएं कैलोरी के हिसाब से इतनी होनी चाहिएः-

दिन के तीन मुख्य भोजन जैसे – नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना 300 से 350 कैलोरी का रखें।
बाकी 300 कैलोरी में स्नैक्स और अन्य चीजों को रखें।
ग्रीन टी का सेवन करें।
मैदा और चावल बिल्कुल ना खाएँ। जो भी खाना खाएँ वह गेहूँ से बना हो, या ब्राउन चावल हो।
सुबह उठते ही पानी पिएँ। लगभग 2 गिलास गुनगुना पानी पिएँ।
नाश्ते में ओट्स का सेवन करें, लेकिन बाहर का प्रिजरवेटिव युक्त ओट्स ान हो। सादे ओट्स लाकर उसमें प्याज, लहसुन, दालचीनी, कलौंजी, ब्रौकली और नमक आदि डालकर बनाएँ। कभी-कभी कॉर्नफ्लेक्स और मलाई उतरे हुए दूध का सेवन करें।
दिन के भोजन और नाश्ते के बीच में 5-10 बादाम, कॉफी या ग्रीन टी, अदरक, तुलसी, दालचीनी और अदरक, इलायची से बनी चाय का सेवन करें। इसमें चीनी न मिलाएँ।
दिन के भोजन में एक कटोरी ब्राउन राइस, सलाद, दाल एवं दो रोटी का सेवन करें। इसके साथ में एक कटोरी सलाद भी लें।
शाम के समय कोई भी सब्जियों से बना सूप या ग्रीन टी लें।
रात के भोजन में एक कटोरी वेज सूप, एक कटोरी सलाद, एक बड़ी कटोरी पपीता या एक कटोरी भरकर उबली हुई सब्जियाँ खाएँ, इसमें लहसुन और प्याज भी डालें।


Next Story