- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहत बनाने वाला सेब भी...
लाइफ स्टाइल
सेहत बनाने वाला सेब भी पहुंचा सकता हैं नुकसान, यहां जानें कैसे
Mohammed Raziq
30 Aug 2023 6:23 PM IST

x
नुकसान, यहां जानें कैसे
आप सभी ने सेब का सेवन तो किया ही होगा जिसे खाने की सलाह तो डॉक्टर भी देते हैं। सेब में विटामिन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सेब स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसान ही पहुंचाती हैं, फिर वह चाहे सेब ही क्यों ना हो। सेब का सीमित और सही मात्रा में सेवन ही शरीर को फायदे पहुंचाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सेहत बनाने वाला सेब भी नुकसान पहुंचा सकता हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
बढ़ सकता है ब्लड शुगर
सेब कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे- फाइबर, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने की भी संभावना होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेब का अधिक सेवन ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
Next Story





